ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीबीएसई ने पाठ्यक्रम से हटाए धर्मनिरपेक्षता, जीएसटी, राष्ट्रवाद और नागरिकता जैसे ये चैप्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीबीएसई ने पाठ्यक्रम से हटाए धर्मनिरपेक्षता, जीएसटी, राष्ट्रवाद और नागरिकता जैसे ये चैप्टर

By @dmin
Published: July 8, 2020
Share
CBSE will declare 10th, 12th board exam results by July 15
CBSE will declare 10th, 12th board exam results by July 15
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम से कई चैप्टर हटा दिए हैं। सीबीएसई ने मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2020-21 से विद्यार्थियों के ऊपर पाठ्यक्रम का बोझ कम करने के लिए स्कूली कोर्स में तीस फीसदी कटौती की घोषणा की थी। पाठ्यक्रम में कमी के बाद अब धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रवाद जैसे कई अध्यायों को मौजूदा शैक्षणिक वर्ष के लिए पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है। बोर्ड ने स्कूली पाठ्यक्रम से लोकतांत्रिक अधिकार, फूड सिक्योरिटी, संघवाद, नागरिकता और निरपेक्षवाद जैसे चैप्टर हटा दिए हैं।
ग्यारहवीं कक्षा से संघीय ढांचा, राज्य सरकार, नागरिकता, राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे अध्याय हटाए गए हैं। इन सभी अध्यायों को मौजूदा एक वर्ष के लिए सिलेबस से हटाया गया है। यह कटौती मौजूदा शैक्षणिक वर्ष तक सीमित रहेगी। कोरोना वायरस की वजह से पैदा  हुई स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम बोझ को कम करने के तहत अब बारहवीं कक्षा में भारतीय अर्थव्यवस्था का बदलता स्वरूप, नीति आयोग, जीएसटी जैसे विषय नहीं पढ़ाए जाएंगे।
बारहवीं कक्षा के राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से ‘समकालीन दुनिया में सुरक्षा, ‘पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन’, ‘भारत में सामाजिक और नए सामाजिक आंदोलन’ व ‘क्षेत्रीय विरासत’ चैप्टर पूरी तरह से हटा दिए गए हैं। इसके अलावा भारत के विदेशी देशों से संबंधों वाला चैप्टर भी हटाया गया है। कक्षा नौवीं के राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम से लोकतांत्रिक अधिकार और भारतीय संविधान की संरचना चैप्टर भी हटा दिया गया है। दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम से सीबीएसई ने ‘लोकतंत्र और विविधता, ‘जाति, धर्म और लिंग’ एवं  ‘लोकतंत्र के लिए चुनौती’ चैप्टर हटाए हैं।

Durg Breaking : सीएम भूपेश बघेल 7 अप्रैल को दुर्ग में करेंगे भेंट-मुलाकात, दीपक नगर में करेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल का लोकार्पण
पिघलेगी भारत-नेपाल के रिश्तों पर जमी बर्फ? आर्मी चीफ नरवणे की नेपाली पीएम ओली संग बैठक अहम
गलवान घाटी का जिक्र कर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, भारत के साथ खड़ा है अमेरिका
दया सिंह बने भाजपा पश्चिम मंडल के प्रभारी, जिला अध्यक्ष ने जारी किया आदेश
शानदार पहल: विधानसभा का बजट सत्र होगा पेपरलेस, विधायक पूछेंगे ऑनलाइन प्रश्न
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 326 करोड़ की संपत्ति जब्त हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 326 करोड़ की संपत्ति जब्त
Next Article ओटीटी पर नहीं बल्कि थिएटर में रिलीज होगी वरुण और सारा की फिल्म कुली नं 1

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?