भिलाई। चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार सुबह करीब 7.30 से 8:30 बजे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच गोपालपुर तट से टकराया। चक्रवात के लैंडफॉल के बाद ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो रही है। अकवान का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है। इसके कारण बस्तर संभाग में बारीश का दौर जारी है। वहीं दुर्ग भिलाई व राजधानी रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आकवान के लैंडफाल का सबसे ज्यादा असर दो घंटो तक रहेगा।
आंध्र और ओडिशा के तटीय क्षेत्र में एक माह के भीतर तीसरी बार साइक्लोन आया है। इस बार आकवान ने आंध्र ओडिशा में तबाही मचा रहा है। इसके कारण तटीय क्षेत्रों के साथ उत्तर पश्चिम के 10 राज्यों में इसका असर दिख रहा है। एक ओर जहां अकवान के कारण आंध्र ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में इसका असर सुबह से ही दिख रहा है। बस्तर संभाग में भारी बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को सुबह से ही बारिश का दौर जारी है।
अनुमान है कि तट से टकराने के बाद शुक्रवार शाम तक अकवान तूफान कमजोर होकर ‘डीप डिप्रेशन’ में बदल जाएगा और शनिवार सुबह तक एक ‘वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया’ (कम दबाव का क्षेत्र) में तब्दील हो जाएगा। चक्रवात के तट से टकराने (लैंडफॉल) के दौरान सामान्य समुद्री ज्वार से गजपति, गंजाम, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, पुरी, बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, संबलपुर, सुंदरगढ़ और देवगढ़ सहित कई क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने का मध्यम से उच्च जोखिम है। ओडिशा में करीब तीन लाख लोगों लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। इनके लिए 2,523 राहत शिविर बनाए गए हैं और 423 रेस्क्यू टीमें तैनात हैं। पूर्वी रेलवे ने 41 ट्रेनें जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं।





