ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई…. दो दिनों में 5 स्थानों से 1425 पैकेट धान जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedMahasamundRaipur

धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई…. दो दिनों में 5 स्थानों से 1425 पैकेट धान जब्त

By Mohan Rao
Published: November 20, 2026
Share
SHARE

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार विगत दो दिनों में जिले के विभिन्न तहसीलों में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए पांच स्थानों से कुल 1,425 पैकेट अवैध धान जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, तहसील कोमाखान के ग्राम दरबेकेरा निवासी प्रेमनाथ यादव की दुकान में लगभग 100 कट्टा अवैध धान का संग्रहण पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई कर धान मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया। इसी तरह तहसील पिथौरा के ग्राम तरेकेला में शंकर लाल नायक के निजी गोदाम में 650 पैकेट अवैध धान का भंडारण पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। ग्राम सुखीपाली में व्यापारी शंभूलाल बारिक के निजी गोदाम से 75 पैकेट अवैध धान जब्त किया गया।

वहीं ग्राम लोहारीनडोंगरी में कृषक श्रीराम पटेल के घर से ग्रीष्मकालीन धान के 300 पैकेट जब्त किए गए।इसके अतिरिक्त 19 नवम्बर को तहसील बसना के ग्राम गड़फुलझर में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 300 पैकेट अवैध धान जब्त किया। जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता, अवैध भंडारण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित खरीदी केंद्रों में ही अपना धान विक्रय करें तथा अवैध गतिविधियों से दूर रहें।

अभिनेता जिमी शेरगिल गिरफ्तार, कोरोना नियम तोडऩे के आरोप में कार्रवाई
व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहन पूजा हेगड़े ने इंटरनेट पर लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटोशूट
मुख्यमंत्री साय के प्रयास से जशपुर के 8 स्कूलों के नवीन भवन निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 19 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
राहुल गांधी को ट्रोल करने पर भड़के CM भूपेश, भाजपाइयों से कहा क्यों नहीं सुधारते PM मोदी की गलती
छापेमारी : 45 अस्पतालों पर छापा, ज्यादातर के पास लाइसेंस ही नहीं, फ्रिज में दवाओं की जगह बीयर की बोतलें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुहेला में दी 459 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
Next Article आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश… छत्तीसगढ़ में भी असर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?