ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत पर्व 2026 में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

भारत पर्व 2026 में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन

By Mohan Rao
Published: November 18, 2026
Share
SHARE

रायपुर। गुजरात के एकता नगर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ परिसर में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव ‘भारत पर्व 2026’ में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग ने एक बार फिर अपनी अनूठी कला और सकारात्मक बदलाव की तस्वीर से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 1 से 15 नवंबर तक आयोजित इस भव्य आयोजन में बस्तर के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से क्षेत्र की संस्कृति और विकास की नई कहानी राष्ट्रीय मंच पर बयां की। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय एवं गुजरात पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल सहित कई केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम बींजे और धनोरा के ‘बस्तर संस्कृति लोकरंग ग्रुप’ के 75 कलाकारों ने इस राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (छैक्) के कलाकारों के साथ मिलकर इन स्थानीय कलाकारों ने लोककला और आधुनिक नाट्य मंचन का ऐसा प्रभावशाली संगम प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस पूरी प्रस्तुति को तैयार करने में प्रसिद्ध लोक गायक सिद्धार्थ महाजन, तिलकराम दुग्गा और भूपेंद्र साहू का विशेष सहयोग रहा। देशभर से पहुँचे लगभग 5,000 कलाकारों की सहभागिता वाले इस विशाल आयोजन में कोंडागांव के कलाकारों की यह प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

नाटक के जरिए जीवंत हुआ बस्तर का बदलाव

कार्यक्रम का सबसे मुख्य और भावुक करने वाला हिस्सा ‘नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास’ तक की बस्तर की यात्रा को दर्शाना रहा। नाट्य मंचन के माध्यम से यह बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया कि किस प्रकार बस्तर ने नक्सलवाद की चुनौतियों और बाधाओं को पीछे छोड़ दिया है। प्रस्तुति में उकेरा गया कि अब बस्तर के गांवों में सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल और कॉलेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। विकास की इन किरणों से आदिवासी समुदाय के जीवन में किस तरह शांति, खुशहाली और एक नई उम्मीद का संचार हुआ है, इसे कलाकारों ने अपनी जीवंत कला के माध्यम से मंच पर साकार किया।

पारंपरिक मांदरी नृत्य और हस्तशिल्प ने भी बिखेरी चमक

नाट्य मंचन के साथ-साथ बस्तर की पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक ने भी सभी को मोहित किया। मांदर, ढोल और झांझ जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज पर प्रस्तुत ‘मांदरी लोकनृत्य’ ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ पवेलियन में प्रदर्शित बस्तर के प्रसिद्ध पारंपरिक बांस शिल्प (बैम्बू क्राफ्ट) और हस्तकला को भी देश भर से आए लोगों ने बेहद सराहा। उत्सव के मुख्य थीम पवेलियन में देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया था, जिसमें बस्तर की प्रस्तुति ने एक अमिट छाप छोड़ी। ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर के इन कलाकारों की सहभागिता ने न केवल देश को बस्तर की प्राचीन लोक संस्कृति से परिचित कराया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि आज का बस्तर हिंसा के साये से निकलकर विकास, शांति और आत्मविश्वास के साथ देश की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

गुस्ताखी माफ: रावण पूरा नहीं जला तो क्लर्क सस्पेंड
Achievement : 12 साल की नरगिस ने 90 फीसदी अंकों से पास की दसवीं की परीक्षा, सीएम बघेल ने जताया था भरोसा
आईपीएल-2021 के बचे हुए मैचों के लिए यूएई जाने को तैयार सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी के साथ फोटो शेयर कर किया कंफर्म
CG News: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, एनकाउंटर में दो माओवादी ढेर; एक जवान भी शहीद
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पर्यटन को नई पहचान देगा ‘चेन्दरू’ पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा एक लाख रुपये का सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राइस मिलों में धान के स्टॉक की सघन जांच, भुसरेंगा में 885 कट्टा अतिरिक्त धान जब्त
Next Article फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?