ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, एनकाउंटर में दो माओवादी ढेर; एक जवान भी शहीद
Share
Notification Show More
Latest News
बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल
October 12, 2026
घायल गौमाता के इलाज के लिए गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस का लोकार्पण
महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका
October 12, 2026
प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार
October 12, 2026
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
October 12, 2026
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

CG News: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, एनकाउंटर में दो माओवादी ढेर; एक जवान भी शहीद

By Om Prakash Verma Published March 20, 2025
Share
मुठभेड़
SHARE

बीजापुर। जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में आज तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान का शहीद हो गया है। वहीं नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। दोनों के शव बरामद हो गए हैं। वहीं हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ और तलाशी अभियान जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद के जंगली क्षेत्र गंगालुर थाना इलाके के तोड़का एंड्री के जंगल में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले 18 मार्च को बस्तर क्षेत्र के सुकमा और कोंडागांव जिले में तीन इनामी माओवादियों समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में तीन नक्सलियों ने तथा कोंडागांव जिले में एक नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में तीन नक्सलियों- मड़कम एर्रा बाबू (26), मड़कम हड़मा (41) और सोडी देवा (35) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मड़कम एर्रा चेतना नाट्य मंडली का अध्यक्ष तथा मड़कम हड़मा दंडाकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है और दोनों के सर पर दो-दो लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि इसी तरह कोंडागांव जिले में बारसूर एलओएस में पार्टी सदस्य के रूप में कार्यरत नक्सली राजमन होड़ी (36) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली राजमन के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ सड़क को नुकसान पहुंचाने, नक्सली बैनर पोस्टर लगाने समेत विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

You Might Also Like

सेवा की कहानी : बिहान योजना से आर्थिक रूप से सशक्त बनीं लखपति दीदी सुनीता बघेल

महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल रमेन डेका

प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार

सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Om Prakash Verma March 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chaimpions Trophy: भारतीय टीम पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने 58 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की Chaimpions Trophy: भारतीय टीम पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने 58 करोड़ रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की
Next Article shreekanchanpath 155 # 20 March 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?