ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राइस मिलों में धान के स्टॉक की सघन जांच, भुसरेंगा में 885 कट्टा अतिरिक्त धान जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राइस मिलों में धान के स्टॉक की सघन जांच, भुसरेंगा में 885 कट्टा अतिरिक्त धान जब्त

By Mohan Rao
Published: November 18, 2026
Share
SHARE

भंशाली राइस मिल के भौतिक सत्यापन में सामने आई अनियमितता, मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध भंडारण एवं अनियमित कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए धमतरी जिले में प्रशासन द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुरुद विकासखंड के ग्राम भुसरेंगा स्थित भंशाली राइस मिल के भौतिक सत्यापन के दौरान अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से 885 कट्टा अतिरिक्त धान पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को नायब तहसीलदार कुरुद, खाद्य निरीक्षक कुरुद एवं मंडी निरीक्षक कुरुद की संयुक्त टीम ने ग्राम भुसरेंगा स्थित भंशाली राइस मिल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में भंडारित धान की वास्तविक मात्रा का भौतिक सत्यापन किया गया तथा उपलब्ध स्टॉक का संबंधित अभिलेखों एवं पंजी में दर्ज विवरण से मिलान किया गया। जांच में अभिलेखों के अनुसार उपलब्ध धान की मात्रा और मौके पर पाए गए वास्तविक स्टॉक में अंतर सामने आया। मिल परिसर में निर्धारित अभिलेखीय मात्रा से 885 कट्टा धान अतिरिक्त पाया गया। संयुक्त जांच दल ने स्टॉक में पाई गई इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की। मौके पर पंचनामा तैयार कर अतिरिक्त पाए गए 885 कट्टा धान की जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। जब्त धान को नियमानुसार मिल संचालक की सुपुर्दगी में रखा गया है।

धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने लगातार जांच

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही राइस मिलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं धान भंडारण स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें धान के स्टॉक, क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों तथा भंडारण की वास्तविक स्थिति की जांच कर रही हैं। विशेष रूप से अभिलेखों में दर्ज मात्रा और मौके पर उपलब्ध धान के बीच अंतर तथा बिना आवश्यक दस्तावेजों के भंडारण जैसी अनियमितताओं पर नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और वास्तविक किसानों के हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। धान के अवैध भंडारण, अनियमित परिवहन एवं स्टॉक संबंधी गड़बड़ियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा निरीक्षण और जांच का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Good News : फिजियोथैरेपी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स फिर से कर सकेंगे आवेदन, इन दिन से खुलेगा पोर्टल
Railway Breaking : रायपुर से अंतागढ़ के बीच 7 जुलाई से चलेगी एक और मेमू …. यहां देखिए ट्रेन का पूरा टाइम टेबल
भिलाई शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने चलाया जा रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान…व्यापारियों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने दोहराया संकल्प
जगन्नाथ मंदिर तक पहुंचा कोरोना, श्रीधाम से जुड़े 23 लोग संक्रमित, श्रद्धालुओं के लिए बंद हो सकते हैं कपाट
मानसून सत्र 2020 : एक साथ दोनों सदन की कार्यवाही चलाने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्री चौधरी
Next Article भारत पर्व 2026 में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?