ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से जुड़ी 61 करोड़ की संपत्ति जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से जुड़ी 61 करोड़ की संपत्ति जब्त

By Mohan Rao
Published: November 15, 2026
Share
SHARE

PMLA प्राधिकरण ने कुर्की को दी मंजूरी, ईडी का दावा- शराब घोटाले की कमाई से खरीदे थे प्लॉट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉट जब्त कर लिए हैं। कार्रवाई के बाद कॉलोनी के मेन गेट पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई। ईडी का दावा है कि विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के प्लॉट शराब घोटाले की रकम से खरीदी गई थी। ईडी ने कुल 61 करोड़ की संपत्ति जब्त कर कॉलोनी गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विट्ठल ग्रीन कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं। इनमें से 30 प्लॉट पहले ही बिक चुके हैं, इसलिए उन्हें कार्रवाई से अलग रखा गया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के निर्णायक प्राधिकरण से संपत्तियों की कुर्की को मंजूरी मिलने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है। जांच एजेंसी के अनुसार, कथित शराब घोटाले से अर्जित अवैध रकम का इस्तेमाल इन संपत्तियों को खरीदने में किया गया था। मौके पर मौजूद ईडी के अधिकारियों ने बताया कि विट्ठल कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं। इनमें से 30 प्लॉट पहले ही बिक चुके हैं, इसलिए उन्हें कार्रवाई से बाहर रखा गया है। ईडी ने बाकी 355 प्लॉटों पर अपना कब्जा कर लिया है। जब्त संपत्तियों में एक व्यावसायिक प्लॉट भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक ये संपत्तियां शराब घोटाले से कमाई गई कथित अवैध रकम से जुड़ी है।

इस आदेश की प्रतियां चैतन्य बघेल के भिलाई-3 स्थित मानसरोवर आवासीय परिसर के घर की बाहरी दीवार पर भी चस्पा की गई थीं। आदेश में भिलाई-3 में करीब 1 करोड़ 64 लाख 87 हजार रुपए से अधिक कीमत की संपत्ति, भिलाई का आवासीय मकान, दुर्ग की व्यावसायिक संपत्ति, बैंक में जमा रकम और फिक्स्ड डिपॉजिट के अलावा पाटन तहसील के ग्राम कुरुडीह में स्थित कृषि भूमि का भी उल्लेख है। हालांकि पीएमएलए के आदेश के खिलाफ चैतन्य बघेल के पास अपील का विकल्प भी है। वे निर्धारित 45 दिनों के भीतर अपीलीय न्यायाधिकरण में ऑनलाइन अपील कर सकते हैं।

शहर की समस्याओं को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के साथ निगम पहुंचे पार्षद, आयुक्त को सौंपी लंबी लिस्ट
तुर्की में 24 घंटे में भूकंप का चौथा बड़ा झटका, तुर्की  व सीरिया में अब तक 4300 मौतें, 15000 से ज्यादा घायल
भव्य होगी भोले की बारात: प्रदेश के साथ अन्य राज्यों की झांकी करेगी शिरकत, लेजर शो रहेगा आकर्षण का केन्द्र
दिल्ली एम्स कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, अपनी जान की परवाह किए बिना इस तरह बुझाई आग, देखिए वीडियो
CG Breaking : दुर्गा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस की गिरफ्त में आई “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व : राज्यपाल डेका
Next Article शांति नगर के दुर्गा मंदिर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम शांति नगर के दुर्गा मंदिर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?