World Desk. सोमवार को आए भूकंप के झटकों से अभी तुर्की के लोग उभरे भी नहीं और मंगलवार को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.9 थी। तुर्की में सोमवार को भूकंप के तीन झटके लगे थे। इनमें से पहला भूकंप सुबह 4 बजे 7.8 तीव्रता का आया। इसके बाद 7.5 और 6 तीव्रता के भूकंप आए। तुर्की में पिछले 24 घंटे में 2900 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तुर्की व सीरिया को मिलाकर देखा जाए तो अब तक 4360 लोगों की मौतें हो गई हैं और 15000 से ज्यादा घायल हो गए हैं। रेस्क्यू कार्यक्रम जारी है। तुर्की में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा हुई है।
तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप के बाद तबाही जारी है। दोनों देशों में अब तक 4360 लोग अपनी जान गंवा चुके हैंI भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। भूकंप के चलते कंपन इतना तेज था कि हजारों इमारतें ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गईं। तुर्की प्रशासन का कहना है कि अभी तक 5606 इमारतें गिर चुकी हैं। तबाही का यही मंजर सीरिया में भी देखने को मिला है। भूकंप के कारण अब तक 15000 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। अकेले तुर्की में 2900 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि सीरिया में सरकार द्वारा नियंत्रित इलाके में 711 और विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाके में 740 लोगों की मौत हुई है। सीरिया में 3531 लोग, जबकि तुर्की में 14483 लोग जख्मी हैं।




