ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोंडागांव के आयुष योग वेलनेस सेंटर में छात्राओं के लिए योगाभ्यास एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कोंडागांव के आयुष योग वेलनेस सेंटर में छात्राओं के लिए योगाभ्यास एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

By Poonam Patel
Published: November 14, 2026
Share
योग और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से युवतियों को सशक्त बनाने की दिशा में योग आयोग की पहल – संजय अग्रवाल
योग और आत्मरक्षा प्रशिक्षण के माध्यम से युवतियों को सशक्त बनाने की दिशा में योग आयोग की पहल – संजय अग्रवाल
SHARE

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के बस्तर प्रवास के दौरान कोंडागांव स्थित आयुष योग वेलनेस सेंटर में छात्राओं एवं युवतियों के लिए योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने छात्राओं को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने युवतियों को योग के साथ-साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के समय में बेटियों का शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होना बेहद आवश्यक है। योग एवं मार्शल आर्ट जैसे प्रशिक्षण के माध्यम से युवतियां आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकती हैं। इससे वे न केवल अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगी, बल्कि भविष्य में समाज और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ योग आयोग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, योग प्रशिक्षण की संभावनाओं तथा छात्राओं एवं युवतियों को इन योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें योग एवं आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. दुर्गा साहू (प्रेग्नेंसी योग विशेषज्ञ), पूजा साहू (योग शिक्षिका एवं कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर), चंचल डिकसेना (मार्शल आर्ट चैंपियन एवं ट्रेनर), देवीलाल पटेल (निज सचिव) एवं अरुण कुमार साह (सहायक अधीक्षक) उपस्थित रहे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ योग आयोग के मीडिया प्रभारी सीमांत कश्यप भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

योग, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

प्रदेश में स्व. बिसाहूदास मंहत बुनकर पुरस्कार योजना फिर होगी शुरू: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
शिकारियों ने एक नर तेंदुआ को उतारा मौत के घाट, दांत, पूंछ सहित नाखून के लिए चारों पंजें काटकर ले गए
Breaking News : सीएम बघेल की बड़ी घोषणा- छत्तीसगढ़ के 25 जिलों के 37 गोठानों में शुरू होगी गोबर पेंट बनाने की यूनिट
सहारा के निवेशकों को मिलेंगे पैसे, गृहमंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया रिफंड पोर्टल…. जानिए पूरा प्रोसेस
Bhilai Breaking : हथियार रखने वालों को पुलिस की नसीहत, खुद थाने पहुंचकर जमा कराएं, नहीं होगी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी चंचल डिक्सेना ने दिए प्रशिक्षण के टिप्स बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षा में सक्षम बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ योग आयोग की पहल, अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया छात्राओं का उत्साहवर्धन
Next Article shreekanchanpath 31 # 14 Nov 2026

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?