ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिकारियों ने एक नर तेंदुआ को उतारा मौत के घाट, दांत, पूंछ सहित नाखून के लिए चारों पंजें काटकर ले गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

शिकारियों ने एक नर तेंदुआ को उतारा मौत के घाट, दांत, पूंछ सहित नाखून के लिए चारों पंजें काटकर ले गए

By @dmin
Published: February 8, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सोठी सर्किल के बिटकुला बीट में शिकारियों ने एक नर तेंदुआ को मौत के घाट उतार दिया है। शिकार के साथ नाखून निकालने के लिए चारों पंजों को ही काटकर ले गए। दांत व पूंछ भी गायब हैं। जंगल के अंदर इतनी बड़ी घटना हो गई पर रखवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दो दिन बाद सोमवार को जब किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना दी तो विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद भी अफसरों को घटना स्थल तक पहुंचने में शाम हो गया। अंधेरा होने की वजह से जांच नहीं हो पाई। मृत तेंदुआ उम्र सात से आठ साल है।

घटना दो से तीन दिन पहले की है। स्थानीय एक ग्रामीण अमृत टंडन स्वजन के साथ सोमवार सुबह लकड़ी एकत्र करने के लिए जंगल गया था। इसी बीच उसे बदबू आई। थोड़ी दूर में उसे एक तेंदुआ मृत अवस्था में दिखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। खबर तो यह है कि सूचना पहले रायपुर पहुंची। वहां से बिलासपुर वन मंडल को जानकारी मिली। इसके बाद अधिकारी से लेकर कर्मचारी सकते में आ गए। शाम छह बजे के लगभग घटना स्थल पहुंचे। हालांकि संबंधित सर्किल व बीट के कर्मचारी घटनास्थल पहुंच गए थे। इस दौरान अधिकारियों के पहुंचने का इंतजार करते रहे। मृत तेंदुआ को देखने से पता चल रहा है कि मामला शिकार का है। शिकारी नाखून निकालने के लिए तेंदुआ के चारों पंजों को काटकर ले गए हैं। इसके अलावा दांत भी उखाड़कर ले गए हैं। अफसरों की लेटलतीफी की वजह से ठीक तरह से जांच नहीं हो सकी। शव अभी जंगल में है। मौके पर वन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वाइल्ड लाइफ सीसीएफ एस जगदीशन ने अचानकमार टाइगर रिजर्व के डाग नैरो को घटना की जांच के लिए भेजा है। नैरो को लेकर हैंडलर मौके पर पहुंच गया है। डाग सुराग ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन अंधेरे की वजह से जांच ठीक तरह से नहीं हो पाई। मंगलवार की सुबह से डाग शिकारियों तक पहुंचने का प्रयास करेगा।

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 76472 नए मामले
महतारी वंदन योजना : एक ही परिवार की तीन पीढ़ी को मिल रहा योजना का लाभ
तालिबान ने पाक के नापाक उम्मीदों को दिया झटका, कहा- कश्मीर मुद्दे पर हम नहीं देंगे दखल
घुसपैठ की नाकाम कोशिशों से बौखलाए आतंकी, दीवाली पर फिदायीन हमले की रच रहे साजिश
एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश की डेढ़ करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगे
Next Article दुल्हन की विदाई करा लौट रहे बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई, 3 की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?