ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई में 4 करोड़ रुपए कैश बरामद, पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर छिपाई थी नगदी
Share
Notification Show More
Latest News
Breaking News : भिलाई में 4 करोड़ रुपए कैश बरामद, पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर छिपाई थी नगदी
October 26, 2026
महानदी पर 92 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पुल, पुराने जर्जर पुल से लोगों को मिलेगी मुक्ति
October 26, 2026
रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर बड़ा हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत
October 26, 2026
चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : किसानों को धान की कटाई रोकने व कटी फसल सुरक्षित रखने की सलाह
October 26, 2026
मन की बात देश की लोकशक्ति व 140 करोड़ देशवासियों से संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री साय
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई में 4 करोड़ रुपए कैश बरामद, पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर छिपाई थी नगदी

By Mohan Rao Published October 26, 2026
Share
SHARE

दो संदिग्ध पकड़ाए, पुलिस ने किया पिकअप जब्त, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। वाहनों की जांच के दौरान दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध रूप से ले जाई जा रही चार करोड़ रुपए नकदी पुलिस ने पकड़ी है। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 QU 5996 से पुलिस ने यह रकम बरामद की। पिकअप में गुप्त चेंबर बनाकर यह नगदी रकम छिपाई गई थी। पुलिस ने पिकअप जब्त कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन दोनों ने नगदी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस को अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग का बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 QU 5996 रायपुर से नागपुर की ओर भारी मात्रा में नकदी लेकर जा रहा है। डबरापारा थाना खुर्सीपार के पास वाहन चेकिंग के दौरान रात करीब 11:00 बजे पिकअप वाहन को रोककर चेक किया गया। वाहन का पिछला हिस्सा मॉडिफाई कर पूरी तरह बंद किया गया था।

पिकअप वाहन को भवेशभाई जीनाभाई डाभी चला रहा था और उसके साथ विष्णुदेव दुबे नाम का व्यक्ति भी बैठा था।वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के मॉडिफाई किए गए पिछले हिस्से में एक विशेष गुप्त चेंबर (Hidden Chamber) बना मिला। चेंबर को खोलने पर पुलिस हैरान रह गई। नोटे के बंडल पैकेट रूप में यहां छिपाकर रखे गए थे। पिकअप सवार दोनों व्यक्ति रुपए के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

खुर्सीपार पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर नोटों के बंडल जब्त किए हैं। गिनती में यह करीब 4 करोड़ रुपए है। पुलिस द्वारा भवेशभाई जीनाभाई डाभी और उसके साथी विष्णुदेव दुबे से रकम के स्रोत, स्वामित्व तथा परिवहन के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है।  प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। बरामद रकम के वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच हेतु आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचना भेजी जा रही है।

You Might Also Like

महानदी पर 92 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पुल, पुराने जर्जर पुल से लोगों को मिलेगी मुक्ति

रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर बड़ा हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत

चक्रवात को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : किसानों को धान की कटाई रोकने व कटी फसल सुरक्षित रखने की सलाह

मन की बात देश की लोकशक्ति व 140 करोड़ देशवासियों से संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री साय

प्रदेशभर में वाहनों की जांच, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 के परमिट होंगे निरस्त

Mohan Rao October 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महानदी पर 92 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पुल, पुराने जर्जर पुल से लोगों को मिलेगी मुक्ति

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?