ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त
October 13, 2026
सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद
October 13, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति
October 13, 2026
नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों  को मिलेगी मजबूती
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

बिना पास खनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन, अंबिकापुर में चार टीपर जब्त

By Mohan Rao Published October 13, 2026
Share
SHARE

अम्बिकापुर। कलेक्टर सरगुजा के निर्देशन में खनि अमले द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11 अक्टूबर 2026 को अम्बिकापुर एवं धौरपुर क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना अभिवहन पास खनिज परिवहन के चार मामले सामने आए, जिनमें चार टीपर वाहनों को जब्त किया गया है।

कार्रवाई के दौरान वाहन क्रमांक CG 29 AH 8038 के मालिक शैलेश कुमार तथा CG 29 AG 1247 के मालिक मनोज कुशवाहा के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों वाहनों को कलेक्टर कार्यालय परिसर, अम्बिकापुर में रखा गया है। इसी प्रकार वाहन क्रमांक CG 15 EJ 4223 के मालिक अतुल जायसवाल तथा CG 15 EE 9671 के मालिक इन्द्रदेव गुप्ता के वाहनों पर भी बिना अभिवहन पास खनिज परिवहन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर उन्हें जब्त किया गया है। इन दोनों वाहनों को अग्रिम आदेश तक थाना धौरपुर की अभिरक्षा में रखा गया है।

नए नियमों के तहत होगी कार्रवाई

खनिज परिवहन के इन मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(4), 21(5) एवं 23 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के 22 जून 2026 को संशोधित नियम 71 के तहत कार्रवाई की जाएगी। संशोधित नियम 71(3) के अनुसार अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के मामलों में न्यूनतम 25 हजार रुपये का शमन शुल्क अथवा 2,000 रुपये प्रति टन की दर से निर्धारित राशि, जो भी अधिक हो, वसूल किए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त संबंधित खनिज का बाजार मूल्य भी वसूल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जांच और कार्रवाई खनि अमला द्वारा लगातार जारी रहेगी।

You Might Also Like

सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित, अनुसंधान को मिलेगी गति

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, बोले- कुशल मार्गदर्शन से संबंधित राज्यों  को मिलेगी मजबूती

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

Mohan Rao October 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा में मिला नक्सल डंप : 13 हथियार और 208 डेटोनेटर सहित 46 जिंदा कारतूस बरामद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?