ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिजाब का बहाना, चुनाव पर निशाना: कर्नाटक से यूपी तक बवाल, पहले चरण की वोटिंग से पूर्व ओवैसी, प्रियंका, मलाला, तालिबान सब कूदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

हिजाब का बहाना, चुनाव पर निशाना: कर्नाटक से यूपी तक बवाल, पहले चरण की वोटिंग से पूर्व ओवैसी, प्रियंका, मलाला, तालिबान सब कूदे

By @dmin
Published: February 9, 2022
Share
हिजाब का बहाना, चुनाव पर निशाना: कर्नाटक से यूपी तक बवाल, पहले चरण की वोटिंग से पूर्व ओवैसी, प्रियंका, मलाला, तालिबान सब कूदे
हिजाब का बहाना, चुनाव पर निशाना: कर्नाटक से यूपी तक बवाल, पहले चरण की वोटिंग से पूर्व ओवैसी, प्रियंका, मलाला, तालिबान सब कूदे
SHARE

बेंगलुरु (एजेंसी)। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले कर्नाटक का हिजाब विवाद चरम पर है। बुधवार को इसमें देश-विदेश के दिग्गज नेता कूद पड़े। असदुद्दीन ओवैसी, प्रियंका गांधी, मलाला युसूफजई और तालिबान जहां हिजाब के पक्ष में खड़े नजर आए, वहीं यूपी के वरिष्ठ मंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कर्नाटक के मंत्री सुनील कुमार और भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने पलटवार किए। ऐसे में जानना जरूरी है कि यह विवाद क्यों गरमा रहा है? और इसका सियासी मकसद क्या है?

पहले चरण की 58 सीटों पर नजर
दरअसल यूपी चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी। ये सभी जिले पश्चिमी यूपी के हैं। इनमें मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, गौतम बुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद और आगरा की 58 विधानसभा सीट शामिल हैं। इस इलाके में भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा मुख्य मुकाबले में हैं। इन सीटों पर मुस्लिम वोटर भी बड़ी तादाद में हैं। यह इलाका संवेदनशील भी है। मुजफ्फरनगर दंगों की आंच में झुलस चुका है। तीन तलाक को अवैध करार देने से भाजपा व केंद्र सरकार द्वारा बटोरी गई मुस्लिम महिलाओं की सहानुभूति को भी कम करना इसका मकसद माना जा रहा है।

ओवैसी ने छेड़ा मुस्लिम राग
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को उस हिजाब पहनी लड़की की जमकर तारीफ की जिसने कर्नाटक के कॉलेज में कुछ युवकों की नारेबाजी के बीच ‘अल्लाहू अकबरÓ का नारा गूंजाया। ओवैसी ने उसकी प्रशंसा कर यूपी के मुस्लिम वोटरों को अपनी पार्टी के पक्ष में साधने का प्रयास किया।

ओवैसी के बाद प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर हिजाब विवाद को महिलाओं को कुछ भी पहनने की आजादी से जोड़ दिया। इसी क्रम में उन्होंने बिकिनी का भी जिक्र कर दिया, लेकिन हिजाब से बिकिनी तक की आजादी की यह लड़ाई मेल खो बैठी और वह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गईं। हालांकि मुस्लिम महिलाओं व युवतियों को साधने में प्रियंका गांधी ने पूरी कोशिश की है।

यूपी की जनता सब जानती है: मौर्य
विपक्षी दल जहां हिजाब विवाद को तूल देकर भाजपा को घेरने की कोशिश में जुटे हैं, वहीं यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगा दिया कि यह विवाद कांग्रेस पैदा कर रही है। कांग्रेस को इसका कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। यूपी की जनता सब जानती है।

हिंदुओं को पहनना पड़ेगा हिजाब : सुनील कुमार
उधर, कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह हिंदुओं को हिजाब पहनाने का कानून लाएगी। राज्य के भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने प्रियंका गांधी के बिकिनी बयान की आलोचना करते हुए दुष्कर्म के बढ़ते मामलों की वजह महिलाओं के वस्त्रों को बता दिया।

खडग़े की सलाह-विपक्ष राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास न करे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कर्नाटक सरकार से ऐसे संवेदनशील मामले को जल्द निपटाने की सलाह दी। उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि वह इसका राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास न करे। वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस मामले को नियमानुसार हल किया जाना चाहिए।

रोज हो रहे स्कूल-कॉलेजों में विवाद
कर्नाटक में 1 जनवरी से हिजाब पर विवाद तब शुरू हुआ जब एक शिक्षण संस्थान में छह मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर कक्षा में आने से मना कर दिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने हिजाब को कॉलेज के ड्रेस कोड के खिलाफ बताया। इसके बाद राज्य के कभी किस कॉलेज में तो कभी किस स्कूल में हिजाब पहने युवतियां के पहुंचने व उनके खिलाफ प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। बहरहाल कर्नाटक हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। तीन दिन के लिए राज्य के स्कूल कॉलेज बंद कर मामले को शांत करने का प्रयास किया गया है।

प्राचीन मार्शल आर्ट एक सुंदर अभ्यास है: काजल अग्रवाल
सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज : बीते 24 घंटों में मिले 326 नए केस, राजधानी रायपुर में डरा रहे आंकड़े
बजट-2022-शेयर बाजार: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत
लगातार घट रही है प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या… पांच जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं… प्रदेश में फिलहाल 254 सक्रिय मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, अंतरिम फैसला दे सकती है पीठ हिजाब पहनने के विवाद के मामले को कर्नाटक हाईकोर्ट ने बड़ी बेंच के पास भेजा
Next Article छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने हो रही समर्थन मूल्य पर खरीदी छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने हो रही समर्थन मूल्य पर खरीदी

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?