ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिजाब पहनने के विवाद के मामले को कर्नाटक हाईकोर्ट ने बड़ी बेंच के पास भेजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

हिजाब पहनने के विवाद के मामले को कर्नाटक हाईकोर्ट ने बड़ी बेंच के पास भेजा

By @dmin
Published: February 9, 2022
Share
हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, अंतरिम फैसला दे सकती है पीठ
हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, अंतरिम फैसला दे सकती है पीठ
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कर्नाटक में स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पहनने को लेकर मचे विवाद के बीच आज हाईकोर्ट में फिर से सुनवाई हुई। वकीलों की दलील सुनने के बाद जस्टिस कृष्णा दीक्षित की एकल पीठ ने इस मामले को अब बड़ी बेंच के पास भेज दिया है। अब बड़ी बेंच इस मामले पर आगे की सुनवाई करेगी।

राज्य में हाई स्कूल और कॉलेज तीन दिनों के लिए बंद
इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने राज्य में सभी हाई स्कूलों और कॉलेजों को तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने छात्रों और स्कूल-कॉलेज प्रबंधन से शांति बनाए रखने की भी अपील की है।

उपद्रवियों पर कार्रवाई होगी
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि छात्र मांड्या के कॉलेज में आ रही छात्रा का घेराव नहीं करना चाहते थे। जब छात्रा ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए, तब उसके आस पास कोई भी छात्र नहीं था। क्या उसे उकसाया गया था? हम परिसर में अल्लाह हू अकबर या जय श्रीराम के नारे को प्रोत्साहित नहीं कर सकते। कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप की मांग
हिजाब पर जारी विवाद के बीच सीपीएम के सांसद एलामराम करीम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिख कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने इसमें लिखा कि छात्राएं वर्षों से संस्थानों के ड्रेस के साथ में हिजाब पहन रहीं हैं। अचानक से हिजाब पहनने पर विवाद खड़ा किया जा रहा है। इसके पीछे जानबूझकर विभाजनकारी और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है।

आदित्य ठाकरे ने भी दिया बयान
पूरे विवाद पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल-कॉलेज में पहले से निर्धारित ड्रेस कोड है तो इसका पालन किया जाना चाहिए। स्कूल-कॉलेजों में केवल शिक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए, राजनीतिक और धार्मिक मामलों को इससे दूर रखना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
प्रियंका गांधी ने इस विवाद में छात्राओं का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बिकिनी, घूंघट, हिजाब या जींस में से क्या पहनना है, ये तय करना महिलाओं का अधिकार है।

Gustakhi Maaf: यही बीमारी ले डूबेगी कांग्रेस को
अर्थव्यवस्था के विकास के लिए नई पहल : गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के शो रूम
कोरोना ब्रेकिंग: जिले में आज मिले 12 नए मरीज, बीएसएफ के 7 जवान व निजी अस्पताल की दो नर्स भी शामिल
ब्लड टेक्निशियन कुमारी लतिका तेंदुलकर द्वारा देहदान की घोषणा, नवदृष्टि फाउंडेशन को सौंपी वसीयत
सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईसीसी क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष बने…. लेंगे अनिल कुंबले की जगह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses विधायक एवं महापौर ने पटरीपार में किया 6 लाख 78 हज़ार सीमेंटीकरण सड़क कार्य का भूमिपूजन
Next Article हिजाब का बहाना, चुनाव पर निशाना: कर्नाटक से यूपी तक बवाल, पहले चरण की वोटिंग से पूर्व ओवैसी, प्रियंका, मलाला, तालिबान सब कूदे हिजाब का बहाना, चुनाव पर निशाना: कर्नाटक से यूपी तक बवाल, पहले चरण की वोटिंग से पूर्व ओवैसी, प्रियंका, मलाला, तालिबान सब कूदे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?