ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

By Mohan Rao
Published: October 10, 2026
Share
SHARE

भिलाई। महिला चेम्बर भिलाई द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले लोकप्रिय ‘रास रंग गरबा महोत्सव सीजन-6’ का भव्य आयोजन 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को स्टील क्लब, सेक्टर-8, भिलाई में किया जाएगा।  महिला चेम्बर अध्यक्ष सुमन कन्नौजे ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘हमर छत्तीसगढ़–हमर गरबा’ रखी गई है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और गरबा की उमंग को एक साथ प्रस्तुत किया जाएगा। महोत्सव को लेकर महिला चेम्बर द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

महिला चेम्बर संरक्षक गीता वर्मा ने जानकारी दी कि आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देना, महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा समाज में उत्साह, एकता और सांस्कृतिक सौहार्द की भावना को मजबूत करना है। महासचिव सविता शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में गरबा महोत्सव की तैयारियों एवं प्रतिभागियों को गरबा की बारीकियाँ सिखाने के उद्देश्य से 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय गरबा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी स्टील क्लब, सेक्टर-8, भिलाई में किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी गरबा के पारंपरिक स्टेप्स सीखकर मुख्य महोत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग ले सकेंगे। महिला चेम्बर भिलाई ने शहरवासियों से इस सांस्कृतिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है। यह महोत्सव केवल गरबा नृत्य का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक एकजुटता का उत्सव है।

लगातार गरबा प्रशिक्षण शिविर अलग अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शिवानी सभी को गरबा के स्टेप्स पर प्रैक्टिस करवा रही है। महिला चेम्बर भिलाई ने सभी गरबा प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं दो दिवसीय गरबा महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएँ। कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि वर्मा,सुनीता सोनी,प्रीति बग्गा व महिला चेम्बर की सभी सदस्य शामिल है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।

Bhilai Breaking : उद्योगों के कर्मचारी व किराए में रहने वालों को चरित्र सत्यापन, एसपी ने अफसरों को दिए निर्देश
करेंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आई बैलगाड़ी
Breking News: आज शाम तक सीएम का ऐलान! सीएम बघेल सहित प्रभारियों के साथ हर विधायक अकेले-अकेले कर रहे मुलाकात
मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण कल
आरबीआई ने जारी किया अलर्ट: पुराने नोट या सिक्के की खरीद-बिक्री करने वाले हो जाएं सावधान… इस तरह हो रही है धोखाधड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
Next Article भिलाई में एसआईआर के नाम पर ठगी, शातिर ने पिता का नाम सुधारने का झांसा देकर सवा 6 लाख ठगे

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?