ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Surajpur : मां-बेटी का मर्डर व रेप केस के आरोपी कुलदीप समेत 3 को मौत की सजा, एक को उम्रकैद
Share
Notification Show More
Latest News
विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
October 8, 2026
तीन विकासखंडों में 9 से 13 अक्टूबर तक होंगी ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं
सरगुजा ओलंपिक 2026-27 का खेल महाकुंभ सजने को तैयार, एमसीबी में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित
October 8, 2026
छूटे व युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने दुर्ग-भिलाई में विशेष अभियान, साइंस कॉलेज में प्रशिक्षण कल
October 8, 2026
जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ
अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना ही सहकारिता की सार्थकता-सचिव सहकारिता भारत सरकार डॉ. आशीष भूटानी
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भेद’ सिनेमाघरों में रिलीज, अर्जुंदा की माटी और लोकरंग की दिखेगी खास झलक
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSurajpur

Surajpur : मां-बेटी का मर्डर व रेप केस के आरोपी कुलदीप समेत 3 को मौत की सजा, एक को उम्रकैद

By Mohan Rao Published October 8, 2026
Share
SHARE

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दो साल पूर्व हुई मां-बेटी हत्याकांड केस में मुख्य आरोपी कुलदीप समेत 3 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को मरते दम तक जेल बंद रखने की सजा दी गई। इस मामले में कोर्ट ने 29 सितंबर को चारों आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया और सजा पर फैसला सुरक्षित रखा था। मामले की सुनवाई न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल की फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई।

बता दें कि यह पूरा मामला 14 अक्टूबर 2024 का है। आरोपियों ने हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी थी। वारदात से पहले हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी से रेप किया गया। इसके बाद चाकू से उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बेटी की भी धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोनों के शव घर से करीब 5 किलोमीटर दूर फेंक दिए गए थे। इस पूरे विवाद की शुरुआत 9 अक्टूबर 2024 की रात शहनाज अख्तर का जगराता कार्यक्रम में हुई थी। इस दौरान हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के भाई संदीप साहू का नवापारा के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। 2 दिन बाद पुलिस संदीप साहू को भाजपा नेताओं के दबाव में उठाकर ले गई। बताया गया कि संदीप साहू के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। इस घटना को लेकर कुलदीप साहू नाराज था। उसने अपने भाई के साथ मारपीट करने वालों को निशाना बनाया। इनमें वह पुलिसकर्मी भी शामिल था, जिसकी पत्नी और बेटी की हत्या की गई। पुलिसकर्मी से कुलदीप का पुराना विवाद भी था।

13 अक्टूबर की शाम कुलदीप ने हेड कॉन्स्टेबल को तलवार से काटने की धमकी दी थी। कुलदीप ने उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद वह हेड कॉन्स्टेबल के घर पहुंचा। आरोप है कि घर में कुलदीप ने हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी से रेप किया और फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बेटी की भी चाकू से हत्या की और दोनों के कपड़े उतारकर शवों को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर फेंक दिया। 14 अक्टूबर को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर दोनों के शव नग्न हालत में मिले थे। वारदात बाद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू ने तत्कालीन विश्रामपुर थाना प्रभारी की टीम पर फायरिंग की और मौके से भाग निकला। इसके बाद वह झारखंड चला गया था। एनकाउंटर के डर से वह वापस लौट रहा था। इसी दौरान बलरामपुर पुलिस की टीम ने उसे बस स्टैंड पर बस से उतरते ही पकड़ लिया। इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई और दो साल बाद सजा पर फैसला आया।

You Might Also Like

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

सरगुजा ओलंपिक 2026-27 का खेल महाकुंभ सजने को तैयार, एमसीबी में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित

छूटे व युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने दुर्ग-भिलाई में विशेष अभियान, साइंस कॉलेज में प्रशिक्षण कल

अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना ही सहकारिता की सार्थकता-सचिव सहकारिता भारत सरकार डॉ. आशीष भूटानी

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भेद’ सिनेमाघरों में रिलीज, अर्जुंदा की माटी और लोकरंग की दिखेगी खास झलक

Mohan Rao October 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी सीएम साव ने की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, बोले- त्योहारों के पहले सुधार लें सड़के
Next Article छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भेद’ सिनेमाघरों में रिलीज, अर्जुंदा की माटी और लोकरंग की दिखेगी खास झलक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?