ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बलौदाबाजार कलेक्टोरेट की जनचौपाल में युवक द्वारा दवा सेवन का मामला: कलेक्टर ने दिए मामले की जांच के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बलौदाबाजार कलेक्टोरेट की जनचौपाल में युवक द्वारा दवा सेवन का मामला: कलेक्टर ने दिए मामले की जांच के निर्देश

By @dmin
Published: February 23, 2022
Share
बलौदाबाजार कलेक्टोरेट की जनचौपाल में युवक द्वारा दवा सेवन का मामला: कलेक्टर ने दिए मामले की जांच के निर्देश
बलौदाबाजार कलेक्टोरेट की जनचौपाल में युवक द्वारा दवा सेवन का मामला: कलेक्टर ने दिए मामले की जांच के निर्देश
SHARE

जांच प्रतिवेदन 7 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश
कलेक्टर ने युवक को तत्काल पहुंचवाया अस्पताल, हालत में तेजी से सुधार
बैंक से लोन मिलने में विलंब पर व्यथित था युवक

रायपुर। बलौदाबाजार संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जन चौपाल के दौरान एक आकस्मिक घटना में रोहन नाम युवक ने एक दवा का सेवन कर लिया। कलेक्टर डोमन सिंह ने इस मामले की जांच के निर्देश एडीएम राजेंद्र गुप्ता को दिए हैं। उन्होंने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट 7 दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है।

कलेक्टर ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जनदर्शन में आए आवेदक रोहनदास मानिकपुरी, पिता बुधेश्वर मानिकपुरी, बलौदाबाजार जिले की बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम गाड़ापाली का निवासी है। आवेदक ने आते ही बिना चर्चा किए टेबल पर अपना आवेदन रखकर अपने साथ लायी एक छोटी दवा की बोतल में रखी दवा का सेवन कर लिया। जिला के समस्त अधिकारी वहां पर उपस्थित थे। घटना को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है एवं डॉक्टरों ने बताया कि वे खतरे से बाहर हैं, उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

रोहनदास मानिकपुरी से पूछताछ एवं आवेदन से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली गयी, जिसमें प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि रोहन दास मानिकपुरी द्वारा वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन फार्म जमा किया गया था। टी. एफ. सी. की बैठक 3 फरवरी 2016 को भारतीय स्टेट बैंक शाखा गार्डन चौक बलौदाबाजार में हुई। जिसमें उक्त प्रकरण का अनुमोदन हुआ। उक्त प्रकरण बैंक से रिजेक्ट कर दिया गया। आवेदक द्वारा पुन: परिवार मूलक योजनान्तर्गत 30 अगस्त 2016 को कम्प्यूटर सेंटर हेतु ग्रामीण बैंक सरसीवां को आवेदन प्रेषित किया गया। सरसीवां ग्रामीण बैंक द्वारा श्री मानिकपुरी को 50 हजार रूपए स्वीकृत किया गया। उक्त प्रकरण में खादी ग्रामोद्योग विभाग जिला बलौदाबाजार द्वारा 21 मार्च 2017 को 13 हजार 5 सौ रूपए की सब्सिडी छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवां को भेज दिया गया। शेष राशि बैंक द्वारा प्रदान नहीं की गयी। इसके पश्चात आवदेक श्री मानिकपुरी द्वारा डब्ल्यू.पी. (सी) नम्बर-2149/2018 द्वारा खादी ग्रामोद्योग विभाग एवं शासन को पार्टी बनाया गया। जिसका जवाब दावा हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए विभाग द्वारा सहायक संचालक खादी ग्रामोद्योग बिलासपुर पंकज अग्रवाल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया था।

प्रभारी अधिकारी द्वारा समय सीमा में जवाब दावा प्रस्तुत किया गया था। 13 जनवरी 2022 को अंतिम सुनवाई वी.सी. के माध्यम से की गई, जिसमें माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा उक्त प्रकरण को खारिज कर दिया गया एवं साथ ही उन्हें आदेशित किया कि आप बैंक को वेंडर का बिल दे दीजिए, जिससे आप को शेष राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। आवेदक के द्वारा पी.एम.जी.पी में लेट होने के कारण परिवार मूलक दोनों योजना में आवेदन किया गया। जिसमें परिवार मूलक योजना में स्वीकृत 50 हजार रूपए की सब्सिडी 13 हजार 500 रूपए बैंक द्वारा उनके खाते में जमा कर दिया गया है। शेष राशि के संबंध में ग्रामीण बैंक सरसींवा के मैनेजर ने बताया कि आवेदक समान खरीद कर वेंडर या स्पलायर का बिल प्रस्तुत नहीं कर रहा है, जिसके कारण हम उन्हें राशि हस्तांतरित नहीं कर पा रहे हैं। अगर वह आज दिनांक को भी बिल प्रस्तुत करते हैं, तो शेष राशि सीधे वेंडर या स्पलायर को हस्तांतरित कर दी जाएगी।

तमिलनाडु के किसानों ने कहा-छत्तीसगढ़ की किसान हितैषी सरकार पूरे देश के लिए अनुकरणीय
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ, कहा- सीएम साय के नेतृत्व में नक्सलवाद खात्मे की ओर
Video: एक बार फिर दिखी सीएम बघेल की दरियादिली, 3 साल की बच्ची के दिल में छेद, सरकार करवाएगी इलाज
CG Crime : चार माह के बच्ची की अपहरण के बाद हत्या!… गड्ढे में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में सत्ता संघर्ष: क्या वाकई प्रदेश में बदल जाएगा सीएम… कल दिल्ली में एआईसीसी की बैठक में हो सकता है फैसला… सीएम व प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली तलब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के उत्पादों का ’सी-मार्ट में होगा विक्रय…
Next Article आपदा के गहरे समुद्र से निकला देश, कम पानी में ना डूबे कश्ती: PM मोदी ग्रामीण विकास मंत्रालय: वेबिनार को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा आम बजट में गांवों में टेक्नोलॉजी पर होगा फोकस

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?