ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बसपा विधायक रमाबाई ने किया नागरिकता कानून का समर्थन; मायावती ने पार्टी से निलंबित किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बसपा विधायक रमाबाई ने किया नागरिकता कानून का समर्थन; मायावती ने पार्टी से निलंबित किया

By @dmin
Published: December 29, 2019
Share
SHARE

दमोह. नागरिकता कानून का समर्थन करने पर बसपा विधायक रमाबाई को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। रमाबाई दमोह जिले के पथरिया सीट से बसपा विधायक हैं। मायावती ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है। इसका अनुशासन तोड़ने पर तुरन्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने रमाबाई के पार्टी के कार्यक्रमों में भी भाग लेने पर रोक लगा दी है।
ये भी पढ़े
दमोह में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा के खुदकुशी करने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- मप्र कभी उप्र नहीं बनेगा
मायावती ने यह भी कहा कि बसपा ने सबसे पहले नागरिकता कानून को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताकर इसका विरोध किया था। इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया था। फिर भी विधायक रमाबाई ने नागरिकता कानून का समर्थन किया। इससे पहले भी रमाबाई को कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतावनी दी गई थी।
निलंबन की कार्रवाई के बाद विधायक रामबाई ने कहा, “उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी नस नस में पार्टी (बसपा) भरी है और अपनी अंतिम सांस तक में पार्टी के साथ रहूंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मेरे बयान को पेश किया गया वह सही नहीं है। मैं आज भी पार्टी में हूं आगे भी पार्टी में ही रहूंगी। उन्होंने कहा कि मेरी बात बहन जी से चल रही है। बात होने के बाद मैं उन्हें मना लूंगी।”
रमाबाई ने नागरिकता कानून को लेकर पीएम का किया धन्यवाद
बसपा विधायक रमाबाई ने मीडिया से बातचीत के दौरान नागरिकता कानून लागू करने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून लागू करने का निर्णय तो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम समाज के चंद लोग जो इस कानून का विरोध करते हुए हिंसा फैला रहे हैं उन्हें इसकी समझ नहीं हैं। बाकी समझदार मुस्लिम इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। कुछ नेता भी नागरिकता कानून को लेकर लोगों को भड़का रहे हैं। क्योंकि उन्हें अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने से ही मतलब होता है।
मुझे सिर्फ कमलनाथ जी से मतलब
यह मेरा व्यक्तिगत मत है। इसमें प्रदेश की कांग्रेस का क्या मत है। इससे मुझे कोई लेना देना नहीं। मुझे सिर्फ कमलनाथ जी से मतलब है बाकी कांग्रेस से नहीं। हां अगर कमलनाथ जी की व्यक्तिगत राय की बात की जाए तो शायद वह भी इस कानून का समर्थन करेंगे।कानून के विरोध के लिए कमलनाथ जी को कांग्रेस दबाव बनाकर के विरोध करने पर मजबूर कर रही है।
भाजपा पर भी मंत्री पद का लालच देने का आरोप लगाया था
इससे पहले भी रमाबाई अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। इसी साल मई में रमाबाई ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि राज्य की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा के एक मंत्री ने फोन करके मंत्री पद और पैसे का लालच दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों को 50-60 करोड़ रु तक का ऑफर किया जा रहा है।

दो दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं राष्ट्रपति मुर्मू… NIT रायपुर व IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
13वें नेशनल रिव्यू कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ को मिला देश सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, सीएम साय ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ चेंबर का शपथ ग्रहण : सीएम साय बोले-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चेंबर की है महत्वपूर्ण भूमिका
आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित पोषण आहार निर्माण से यूनिट मिला रोजगार का अवसर
सियान जतन क्लिनिक का आयोजन कल, 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों का होगा नि:शुल्क ईलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लखनऊ में प्रियंका को रोके जाने पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा- यूपी पुलिस के व्यवहार से दुखी हूं, जरूरतमंदों से मिलना गुनाह नहीं
Next Article क्या राहुल शर्मा की हत्या हुई थी?

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?