ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टिकट चेकिंग उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 कर्मियों को डीआरएम दयानंद ने किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

टिकट चेकिंग उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 कर्मियों को डीआरएम दयानंद ने किया सम्मानित

By Mohan Rao
Published: September 22, 2026
Share
SHARE

रायपुर। मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद ने सोमवार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र (Certificates of Appreciation) प्रदान कर सम्मानित किया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना के उद्देश्य से यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद सहित सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित रहे ।

मंडल रेल प्रबंधक रायपुर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके समर्पण एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई। यह पहल टिकट चेकिंग स्टाफ के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगामी महीनों में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रभावी टिकट जांच कार्य से न केवल रेल राजस्व में वृद्धि होती है, बल्कि यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने के लिए भी प्रोत्साहन मिलता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने से अन्य कर्मचारियों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं बेहतर प्रदर्शन की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

अगस्त 2026 माह में रायपुर रेल मंडल के स्टेशन टिकट चेकिंग, लाइन टिकट चेकिंग एवं  स्क्वाड चेकिंग श्रेणियों के अंतर्गत सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय अर्जित करने वाले कुल 09 टिकट चेकिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। टिकट चेकिंग लाइन स्टाफ में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए देवरत मल, सीटीआई रायपुर, बीएल कैवर्त्य, डिप्टी सीटीआई रायपुर व नीरज कांत सीनियर टीई दुर्ग सम्मानित हुए।

स्टेशन टिकट चेकिंग में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए अमित आनंद, सीसीटीसी रायपुर, नंदकिशोर, सीसीटीसी दुर्ग, शशि कुमार सीनियर टीई रायपुर सम्मानित हुए। इसी प्रकार रायपुर एवं दुर्ग स्क्वाड में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए शिप्रा घोष, डिप्टी सीटीआई दुर्ग, मनजीत कौर, सीनियर टीई दुर्ग, इंदु गुप्ता, सीनियर टीई दुर्ग सम्मानित हुए। रेल मंडल द्वारा टिकट चेकिंग कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने तथा रेल राजस्व में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल प्रशासन ने सभी टिकट चेकिंग कर्मचारियों से इसी उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए आने वाले महीनों में और बेहतर परिणाम प्राप्त करने का आह्वान किया है।

नागरिकता कानून पर बोलीं मायावती- सरकार यह असंवैधानिक कानून वापस ले, वरना…
राजस्थान की राजनीति: बागी विधायकों ने वापसी के लिए रखी शर्त, मुख्यमंत्री के लिए तीसरे चेहरे की मांग !
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’
कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: लोगों से मिलकर बताई सरकार की नाकामी
मौसम विभाग की चेतावनी: बारिश के बीच उठ सकता है भीषण चक्रवात ‘मोचा’, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – डिप्टी सीएम अरुण साव
Next Article स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?