ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मौसम विभाग की चेतावनी: बारिश के बीच उठ सकता है भीषण चक्रवात ‘मोचा’, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मौसम विभाग की चेतावनी: बारिश के बीच उठ सकता है भीषण चक्रवात ‘मोचा’, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

By Om Prakash Verma
Published: May 3, 2023
Share
मौसम विभाग की चेतावनी: बारिश के बीच उठ सकता है भीषण चक्रवात 'मोचा', 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
मौसम विभाग की चेतावनी: बारिश के बीच उठ सकता है भीषण चक्रवात 'मोचा', 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इस समय देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर जारी है। इस बार मई महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के शुरुआती संकेत मिले हैं। बुधवार को मौसम विभाग के कार्यालय ने कहा कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के शुरुआती संकेतों का पता लगा है। इस बाबत उसने मछुआरों तथा नाव चलाने वाले समुदाय को इस क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी की। इसमें उन्होंने कहा कि नौ मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से एक चक्रवात के आने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में इसके मार्ग के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि अगले दिन उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के साथ 6 मई को एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने आगे कहा कि इस चक्रवात को मोचा कहकर संबोधित किया जाएगा, जो लाल सागर बंदरगाह शहर के बाद यमन द्वारा सुझाया गया नाम है।

महापात्रा ने आगे कहा कि मौसम प्रणाली द्वारा पता लगा है कि आठ मई को एक स्थान पर केंद्रित होने और नौ मई को चक्रवात तेज होने की उम्मीद है। यह भी पता चला है कि चक्रवात, उत्तर की ओर बंगाल की मध्य खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद हम चक्रवात के ट्रैक के बारे में ब्योरा जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से पहले ही पूर्वानुमान जारी कर रहे हैं। जिससे कि समुद्र में जाने वाले लोग ताजा जानकारी के हिसाब से अपनी योजना बना सकें। इस दौरान उन्होंने मछुआरों से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने को भी कहा। महापात्रा ने कहा कि चक्रवात की स्थिति में इस क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

गर्मी के प्रभाव को मापने के लिए भारत को मिलेगा अपना सूचकांक
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह भी कहा है कि अगले साल गर्मी के प्रभाव को मापने के लिए भारत को अपना सूचकांक मिलेगा। आईएमडी प्रमुख महापात्रा ने कहा कि भारत अपनी आबादी पर गर्मी के प्रभाव का आकलन करने और विशिष्ट स्थानों के लिए प्रभाव आधारित लू की चेतावनी जारी करने के लिए अगले साल अपना समग्र सूचकांक जारी करेगा। गौरतलब है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पिछले सप्ताह देश के विभिन्न हिस्सों के लिए एक प्रायोगिक ताप सूचकांक जारी किया था। इसमें हवा के तापमान और सापेक्ष आद्र्रता को ध्यान में रखते हुए यह बताया गया था कि वास्तव में भारत कितना गर्म है।

आईएमडी के मौसम विज्ञान महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि हीट इंडेक्स प्रयोग के लिए है। यह मान्य नहीं है। आगे अब हम अपनी एक प्रणाली मल्टी-पैरामीटर प्रोडक्ट जिसे ‘हीट हैजर्ड़ स्कोरÓ भी कहा जाता है को लाएंगे। हमें उम्मीद है ने कहा कि यह दूसरों की तुलना में बेहतर साबित होगा।

सीएम बघेल की केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ बैठक: कोयला उत्पादन एवं खनन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ 4 दिवसीय छठ महापर्व
घर में मिले एक ही परिवार के पांच लोगों के शव, जांच जारी
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना : चॉइस सेंटर से  कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, इन 18 क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलेगा लाभ
बड़ी कार्रवाई : पुलिस की पकड़ में आए 24 ऑनलाइन सट्‌टेबाज… 8 थानों की पुलिस ने कसा सिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भोला पठार के जंगल में मिला नरकंकाल, मौके से बैग और एडमिट कार्ड मिला, जांच में जुटी पुलिस भोला पठार के जंगल में मिला नरकंकाल, मौके से बैग और एडमिट कार्ड मिला, जांच में जुटी पुलिस
Next Article Railway breaking : रायपुर रेलवे स्टेशन में मेगा ब्लॉक, रायपुर से पहले ही इन ट्रेनों का सफर होगा समाप्त… देखें ट्रेनों की पूरी सूची

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?