ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जांजगीर के शासकीय टीसीएल कॉलेज में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’
Share
Notification Show More
Latest News
ईडब्ल्यूएस-एलआईजी के लिए छत्तीसगढ़ की पहल को राष्ट्रीय सम्मान
October 5, 2026
सीईसी ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, SIR के 14 फैसलों पर नोटिस
October 5, 2026
सीएम साय ने किया सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve दौरा, देखी वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्था
October 5, 2026
रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
October 5, 2026
shreekanchanpath 352 # 05 October 2026
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जांजगीर के शासकीय टीसीएल कॉलेज में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

By Poonam Patel Published August 18, 2026
Share
विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प
विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प
SHARE

रायपुर। देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में  14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया गया।

शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जांजगीर में ‘भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान विस्थापन, अमानवीय हिंसा और असीम पीड़ा झेलने वाले लाखों निर्दोष लोगों की स्मृति को नमन करना तथा युवा पीढ़ी को इस ऐतिहासिक घटना के मानवीय पहलुओं से अवगत कराना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा विभाजन की त्रासदी से प्रभावित परिवारों के अभूतपूर्व संघर्षों को याद किया।

राष्ट्रीय एकजुटता की नींव को और अधिक मजबूत बनाना है

युवाओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम. एल. पाटले ने कहा कि इतिहास के ऐसे त्रासद और कठिन अध्यायों को स्मरण करने का मूल उद्देश्य समाज में विद्वेष फैलाना नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकजुटता की नींव को और अधिक मजबूत बनाना है।

देश की संप्रभुता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द को सदैव अक्षुण्ण रखने के सामूहिक संकल्प    लिया गया

कार्यक्रम का समापन देश की संप्रभुता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और परस्पर प्रेम की भावना को सदैव अक्षुण्ण रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को भारत विभाजन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और उसके दूरगामी सामाजिक- मानवीय प्रभावों से विस्तार से परिचित कराया गया। इस गरिमामय आयोजन में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पी. के. सिंह, कार्यक्रम अधिकारी आर. के. चंद्रा एवं डॉ. पुष्पा सिंह उपस्थित थे।

You Might Also Like

ईडब्ल्यूएस-एलआईजी के लिए छत्तीसगढ़ की पहल को राष्ट्रीय सम्मान

सीईसी ज्ञानेश कुमार को सस्पेंड करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, SIR के 14 फैसलों पर नोटिस

सीएम साय ने किया सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve दौरा, देखी वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्था

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां

सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्य और नवाचार से ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है : राज्यपाल डेका

Poonam Patel August 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भूमि को भूखंड बनाने कॉलोनाइजर लाइसेंस अनिवार्य, अपार्टमेंट के लिए भी पंजीयन अनिवार्य
Next Article चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?