ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : सुपेला संडे बाजार में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर, निगम की टीम ने हटाया सड़क से कब्जा
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : सुपेला संडे बाजार में अतिक्रमण पर फिर चला बुलडोजर, निगम की टीम ने हटाया सड़क से कब्जा

By Mohan Rao Published January 18, 2026
Share
सुपेला संडे मार्केट में कार्रवाई
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई की टीम ने रविवार को एक बार फिर सुपेला संडे मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से निपटने पांच थानों के पुलिस बल को तैनात किया गया। निगम की टीम ने 150 से अधिक दुकानों के सामने से कब्जों को हटाया। घड़ी चौक सुपेला से लेकर गदा चौक तक की दुकानों के सामने कब्जों को हटाया गया। इस दौरान पीपल पेड़ के पास शिवलिंग का चबुतरा तोड़े जाने पर विवाद की स्थित बनी।

बता दें सुपेला से गदा चौक के बीच हर रविवार को बाजार सजता है। आम दिनों की अपेक्षा रविवार को फुटकर दुकान दार सड़क तक पसरा लगा देते हैं। सुपेला संडे बाजार में आम दिनों की अपेक्षा अत्याधिक भीड़ हो जाती है और इस वजह से 100 फीट की सड़क 10 फीट की रह जाती है। समय समय पर यहां के दुकानदारों को समझाइश भी दी गई और कार्रवाईयां भी हुई। कार्रवाई का असर कुछ दिन तक दिखता और उसके बाद फिर से वही स्थिति। इस बीच लगातार जाम की शिकायतों के बीच रविवार को भिलाई निगम की टीम ने कार्रवाई की।

सुबह 6 बजे से पहुंच गई थी निगम की टीम
अतिक्रमण हटाने के लिए भिलाई निगम की टीम रविवार की सुबह 6 बजे से ही पहुंच चुकी थी।
नगर निगम की टीम सुबह 6 बजे जैसे ही पहुंची और अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अस्थायी निर्माण हटाने का काम शुरू कर दिया गया। विरोध की आशंका को देखते हुए सुपेला, छावनी, खुर्सीपार, सेक्टर-6 कोतवाली और जामुल थाने की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। महिला पुलिस बल भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान ड्रोन से भी मॉनिटरिग की जाती रही।

नियमित दुकानदारों ने कार्रवाई का किया समर्थन
सुपेला संडे मार्केट की नियमित दुकानदारों ने इस कार्रवाई को सही बताया। दुकानदारों का कहना है कि हर रविवार को उनकी दुकानों के सामने ठेला लगाकर व्यापार करते हैं। इससे सड़क जाम तो होता ही है साथ ही उनकी दुकानदारी भी खराब होती है। जिन दुकानदारों ने पसरा लगाकर सड़क जाम किया उनका कहना है कि निगम ने पूर्व सूचना दिए बिना ही कार्रवाई की।

अतिक्रमण हटाने शनिवार को दी गई थी सूचना
नगर निगम जोन 2 की आयुक्त ईशा लहरे ने बताया कि दुकान के बाहर किए कब्जे को हटाने की चेतावनी दी गई थी। शनिवार को निगम की टीम द्वारा सभी दुकानदारों का कहा गया कि कब्जा न करें और निश्चित जगह परी ही व्यापार करें। इसके बाद भी कुछ लोग दुकान के बाहर तक कब्जा कर लिए थे। इससे यातायात की व्यवस्था बिगड़ रही थी। जिन्होंने कब्जा नहीं हटाया उनकी दुकानें हटाई गई है।

समझाइश के बाद कार्रवाई
एसडीएम भिलाई नगर हितेश पिस्दा का कहना है कि काफी दिनों से देखा जा रहा है घडी चौक से गदा चौक तक लगाई जाने वाली आस्थाई दुकाने सड़क तक लगा दी जाती है। इसके कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। इसे देखते हुए पूर्व सूचना दी गई और व्हाइट लाइन के बाहर दुकानें लगाने पर कार्रवाई होगी। इसी कड़ी में रविवार को कार्रवाई की गई। वहीं सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी। संडे को ऐसा जाम लगता है कि एंबुलेंस भी नहीं जा पाती थी। इसे देखते हुए कार्रवाई की गई, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Mohan Rao January 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 1 फरवरी से, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
Next Article नेशनल हाइवे पर सेफ्टी : एनएचएआई ने दुरुस्त किए ब्लैकस्पॉट्स, प्रक्रिया में 200 करोड़ की परियोजनाएं
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?