ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद
September 24, 2026
वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
September 24, 2026
शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय
September 24, 2026
ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद
September 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम

By Poonam Patel Published August 10, 2026
Share
चूड़ी व्यवसाय में किया योजना की राशि का निवेश, बढ़ी आमदनी और परिवार को मिला आर्थिक संबल
चूड़ी व्यवसाय में किया योजना की राशि का निवेश, बढ़ी आमदनी और परिवार को मिला आर्थिक संबल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महतारी वंदन योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर प्रदेश की अनेक महिलाएं अपने छोटे-छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ा रही हैं और आत्मनिर्भरता की नई राह बना रही हैं। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सरखों की शबीना बेगम की कहानी भी इसी बदलाव की प्रेरक मिसाल है।

एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर अंतर्गत ग्राम सरखों निवासी शबीना बेगम अपने घर में छोटी सी चूड़ी की दुकान संचालित करती थीं। सीमित पूंजी और आमदनी के कारण व्यवसाय को विस्तार देना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। परिवार की आर्थिक जरूरतों के बीच व्यवसाय में अतिरिक्त निवेश कर पाना भी आसान नहीं था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए संबल बनी।

शबीना बेगम को मार्च 2024 से योजना के तहत प्रतिमाह 1,000 रुपये की राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। उन्होंने योजना से प्राप्त राशि को बचाकर एकमुश्त अपने चूड़ी व्यवसाय में निवेश किया। इस राशि से उन्होंने दुकान में चूड़ियों की नई डिजाइन और विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध कराए। दुकान में विविधता बढ़ने से ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई और उनकी आमदनी भी पहले की तुलना में बेहतर हुई।

धीरे-धीरे शबीना बेगम ने अपने छोटे से व्यवसाय को विस्तार दिया। आज उनका चूड़ी व्यवसाय परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बढ़ी हुई आमदनी से वे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी बेहतर ढंग से खर्च कर पा रही हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ उनके आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

शबीना बेगम ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि योजना की राशि को जरूरत के अनुसार सही दिशा में निवेश करने से उनके कारोबार को नई गति मिली है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए केवल नियमित आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें आर्थिक निर्णय लेने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान कर रही है। शबीना बेगम जैसी महिलाओं की सफलता यह दर्शाती है कि उचित आर्थिक संबल और अवसर मिलने पर महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख सकती हैं।

You Might Also Like

दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय

ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Poonam Patel August 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेवा सेतु से मिली समय पर सेवा, अग्निवीर बनने का सपना हुआ आसान सेवा सेतु से मिली समय पर सेवा, अग्निवीर बनने का सपना हुआ आसान
Next Article बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.30 लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?