ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.30 लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.30 लाख ठगी, आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में लोको पायलट की नौकरी दिलाने के नाम पर 5.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने 10 से 15 लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर विश्वास में लिया था। मामले की शिकायत की जांच के बाद थाना उतई पुलिस ने आरोपी की तलाश कर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। प्रकरण में आरोपी के बैंक खाते एवं मोबाइल फोन को जब्त कर अन्य संबंधित सामग्री की जांच की जा रही है।

इस मामले में शनिवार को परिजात बी-ब्लॉक, तालपुरी निवासी दीपक कुमार देवदास ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार चन्द्रप्रकाश साहू नाम के व्यक्ति द्वारा प्रार्थी सहित अन्य 10-15 लोगों को भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लोको पायलट की नौकरी लगवाने का झांसा देकर विश्वास में लिया गया। नौकरी दिलाने के नाम पर प्रार्थी से 5 लाख 30 हजार रुपए प्राप्त किए गए। नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थी द्वारा रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा टालमटोल किया गया।

शिकायत की जांच बाद धारा 318(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी चंद्रप्रकाश की पतासाजी करते हुए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी द्वारा स्वयं को नौकरी लगवाने में सक्षम बताकर प्रार्थी एवं अन्य लोगों को बीएसपी में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया तथा नौकरी लगाने के नाम पर रकम प्राप्त की गई। नौकरी नहीं लगने के बाद रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा टालमटोल की गई।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुवनारायण चन्द्राकर, अजय देवांगन एवं थाना उतई के अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नौकरी, शासकीय नियुक्ति अथवा किसी अन्य लाभ का झांसा देकर रकम की मांग करने वाले व्यक्तियों को बिना सत्यापन राशि न दें। नौकरी अथवा नियुक्ति के संबंध में केवल अधिकृत माध्यमों से जानकारी प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

आमजन ने की अधिकारियों की शिकायत, विधायक देवेंद्र यादव ने लगाया जमकर फटकार… दो सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने का दिया निर्देश
रायपुर एम्स में पहली बार हुई दुर्लभ सर्जरी, न्यूरो रेडियोलॉजी की अत्याधुनिक तकनीक से मरीज को मिला नया जीवन
कोरोना पर भारी पड़ेगा 5 का पंच, जल्द भारत आएगा फाइजर का भी टीका, अब तक 4 वैक्सीनों को मिली मंजूरी
पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को नक्सल विरोधी अभियान में लगातार मिल रही सफलता
बारिश ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, मुंबई में डूबीं सड़कें, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चूड़ी व्यवसाय में किया योजना की राशि का निवेश, बढ़ी आमदनी और परिवार को मिला आर्थिक संबल महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम
Next Article महिला चुनाव जीती तो वही करेंगी काम, छत्तीसगढ़ में रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर रोक… अधिसूचना जारी

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?