ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास मानिकपुरी को मिली बड़ी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास मानिकपुरी को मिली बड़ी राहत

By Poonam Patel
Published: August 10, 2026
Share
3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल ₹5000 से घटकर ₹1000 से कम, स्वच्छ ऊर्जा को दिया बढ़ावा
3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल ₹5000 से घटकर ₹1000 से कम, स्वच्छ ऊर्जा को दिया बढ़ावा
SHARE

खैरागढ़। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के लोगों के लिए बिजली खर्च में राहत के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। इसी क्रम में विकासखंड छुईखदान के ग्राम टिकरीपारा निवासी पूरन दास मानिकपुरी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर सौर ऊर्जा को अपनाया है।

बिजली बिल में आई बड़ी कमी

पूरन दास मानिकपुरी ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापित करने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 5 हजार रुपये आता था। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप प्लांट लगने के बाद अब उनका बिजली बिल 1 हजार रुपये से भी कम रह गया है। इससे उन्हें हर महीने बिजली खर्च में बड़ी आर्थिक बचत हो रही है।

स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम

सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल बिजली खर्च में कमी आई है, बल्कि श्री मानिकपुरी स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी योगदान दे रहे हैं। घर की छत पर स्थापित 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट उन्हें बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद कर रहा है और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम हुई है।

दूसरों को भी कर रहे प्रेरित

योजना से मिले लाभ से उत्साहित पूरन दास मानिकपुरी अब अपने आसपास के लोगों को भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे लोगों से अपने घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर बिजली की बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने की अपील कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से पूरन दास मानिकपुरी की यह पहल आर्थिक बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है।

उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तमिलनाडु पहुंचकर आईजी सुंदरराज के पिता को दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का फैसला, सबको मुफ्त मिलेगा कोरोना टीका
गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री साय ने की गाय की पूजा,खिचड़ी खिलाकर की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
पशुओं की खुले में चराई पर रोक लगाने ली जाएगी शपथ: मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
भिलाई शहर में सेंट्रल स्कूल खुलने की जगी आस, पार्षद दया सिंह की मांग पर केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को भेजा पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना सहित 600 श्रद्धालु रवाना
Next Article राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन 15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?