ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब अमेरिका को भी आंखें दिखाने लगा तालिबान, 31 अगस्त तक सेना के नहीं लौटने पर दी अंजाम भुगतने की धमकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अब अमेरिका को भी आंखें दिखाने लगा तालिबान, 31 अगस्त तक सेना के नहीं लौटने पर दी अंजाम भुगतने की धमकी

By @dmin
Published: August 23, 2021
Share
अब अमेरिका को भी आंखें दिखाने लगा तालिबान, 31 अगस्त तक सेना के नहीं लौटने पर दी अंजाम भुगतने की धमकी
अब अमेरिका को भी आंखें दिखाने लगा तालिबान, 31 अगस्त तक सेना के नहीं लौटने पर दी अंजाम भुगतने की धमकी
SHARE

काबुल (एजेंसी)। अमेरिका द्वारा अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा के बाद से तालिबान आक्रमक है। जब आतंकी सगठन के लड़ाकों ने काबुल पर कब्जा कर लिया तो अमेरिका को अपने दूतावास को लेकर काबुल एयरपोर्ट पर शिफ्ट होना पड़ गया। इतना ही नहीं एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए 6000 अतिरिक्त फोर्स भी भेजे गए। राष्ट्रपति जो बाइडेन के शुरुआती फैसले के मुताबिक, 31 अगस्त तक अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से वापस चली जाएगी। अब ऐसा नहीं करने पर तालिबान ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

तालिबान ने अमेरिका को धमकी दी है कि अगर उनकी सेना 31 अगस्त की समय सीमा से आगे रहती है तो परिणाम भुगतना होगा। तालिबान का कहना है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी में किसी भी तरह की देरी के परिणाम संयुक्त राज्य अमेरिका के को भुगतने होंगे। आतंकी सगठन 31 अगस्त को डेड लाइन के तौर पर देख रहा है।

राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि अफगानिस्तान की राजधानी से अमेरिकियों और हजारों अन्य लोगों को हवाई मार्ग से लाने का कठिन एवं पीड़ादायी काम तेजी से चल रहा है। साथ ही उन्होंने तनावग्रस्त देश से इस अभियान को 31 अगस्त की समय सीमा से आगे चलाने की संभावना को भी नहीं नकारा। बाइडेन ने रविवार को वाइट हाउस में युद्ध समाप्त करने के अपने फैसले का बचाव किया और जोर देकर कहा कि सभी अमेरिकियों को देश से बाहर निकालना सबसे अच्छी परिस्थितियों में मुश्किल होता।

आलोचकों ने विलंब से निकासी अभियान शुरू करने को लेकर बाइडेन की काफी आलोचना की है। बाइडेन ने कहा, ‘काबुल से हजारों लोगों की वापसी का काम कठिन एवं पीड़ादायी होने वाला है। चाहे वह कभी भी शुरू होता। टेलीविजन पर दिखाई जा रहीं दर्दनाक एवं दिल दहला देने वाली तस्वीरों के बिना इतने सारे लोगों को निकालने का कोई तरीका नहीं था।

बाइडेन ने कहा कि हवाई मार्ग से लोगों को वापस लाने के काम को 31 अगस्त की समय सीमा से आगे बढ़ाने के संबंध में सैन्य चर्चा जारी है। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि हमें इसे बढ़ाना नहीं पड़ेगा लेकिन फिर भी चर्चाएं जारी हैं। वाइट हाउस ने रविवार को एक बयान में कहा था कि सात सी-17 और एक सी-130 अमेरिकी सैन्य विमानों ने दोपहर तीन बजे (ईस्टर्न टाइम ज़ोन समयानुसार) तक 12 घंटे की अवधि में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से करीब 1700 यात्रियों को निकाला। इसके अलावा, 39 गठबंधन विमानों ने लगभग 3,400 यात्रियों के साथ उड़ान भरी।

स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने किया वार्ड 5 का दौरा, स्वच्छता रैकिंग में भिलाई को अव्वल लाने सफाई पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जशपुर में की निर्माण कार्यों की समीक्षा, कहा- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान
बड़ी खबर: प्राइवेट हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं पर रहेगी नोडल अधिकारियों की नजर… अपने अकाउंट ऑफिसर के साथ रोज बिलिंग भी देखेंगे… कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के परिजनों को काउंसिलिंग से मिलती रहे जानकारी
इंडिगो एयरलाइंस पर डीजीसीए ने लगाया 30 लाख का जुर्माना, 6 माह में 4 बार रनवे से टकराया प्लेन का पिछला हिस्सा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर लगी शुभकामनाओं की झड़ी, देश भर से मिल रही बधाईयां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बढ़ी पॉजिटिविटी रेट… बीते 24 घंटों में सामने आए 32 नए केस…. 11 हजार 869 सैंपलों की जांच में पॉजिटिविटी दर 0.27 छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में मले 27 नए मरीज… 15 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 309 # 23 august 2021

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?