ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में चमका धमतरी का मान : QCI रैंकिंग में भोपाल राव पवार पॉलिटेक्निक को तीसरा स्थान
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में चमका धमतरी का मान : QCI रैंकिंग में भोपाल राव पवार पॉलिटेक्निक को तीसरा स्थान

By Mohan Rao Published July 9, 2026
Share
SHARE

राष्ट्रीय स्तर की संस्था QCI के कड़े मूल्यांकन में धमतरी के शासकीय पॉलिटेक्निक ने मारी बाजी

​रायपुर। तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर प्लेसमेंट के मामले में धमतरी जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में एक नई मिसाल पेश की है। भारतीय गुणवत्ता परिषद (Quality Council of India – QCI) द्वारा प्रदेश के शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के किए गए व्यापक मूल्यांकन में भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, धमतरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में तृतीय (तीसरा) स्थान हासिल किया है। ​संस्थान की इस बड़ी कामयाबी पर धमतरी कलेक्टर ने कॉलेज प्रबंधन, प्राध्यापकों और छात्रों को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर बताया है।

​भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) ने प्रदेशभर के संस्थानों का मूल्यांकन बेहद कड़े मापदंडों के आधार पर किया था। इसमें मुख्य रूप से ​शैक्षणिक गतिविधियां और डिजिटल शिक्षण संसाधनों का विस्तार,​आधुनिक अधोसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर), प्रयोगशालाओं का विकास,​उद्योगों के साथ समन्वय  और कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण,​रोजगार, नियोजन (प्लेसमेंट) और संसाधनों का प्रभावी उपयोग शामिल है। कलेक्टर ने कहा कि भोपाल राव पवार पॉलिटेक्निक द्वारा राज्य में तीसरा स्थान पाना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। जिला प्रशासन तकनीकी शिक्षा को रोजगारोन्मुख और उद्योगों की जरूरत के हिसाब से ढालने के लिए हर संभव सहयोग देता रहेगा।

​सफलता का दोहरा जश्न: 100 से अधिक छात्रों को मिला प्लेसमेंट
​संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि QCI रैंकिंग में टॉप-3 में आने के साथ ही इस वर्ष कॉलेज में बंपर प्लेसमेंट भी हुआ है। वर्ष 2026 में पास आउट हुए 120 विद्यार्थियों में से 100 से अधिक छात्रों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हो चुका है, जबकि शेष छात्रों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है। चयनित छात्रों को 5 लाख रुपए का​अधिकतम वार्षिक पैकेज,​औसत वार्षिक पैकेज 3.03 लाख रुपए तथा ​न्यूनतम वार्षिक पैकेज 1.80 लाख रुपए दिया जाएगा

​देश की इन दिग्गज कंपनियों ने दिया रोजगार
कॉलेज के छात्रों को देश और राज्य की नामी कंपनियों में काम करने का अवसर मिला है। चयनित छात्र मारुति सुजुकी, टाटा ईवी मोटर्स, नुवोको विस्टा, वेलस्पन (गुजरात), श्री बालाजी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (भिलाई), अपोलो बिल्डिंग प्रोडक्ट्स (रायपुर), फिक्सिंग डॉट, केसर अर्थ सॉल्यूशंस, डाइकिन एसी, आइकॉन सोलर, महेन्द्र कंस्ट्रक्शन और रिको ऑटो इंडस्ट्री (हरियाणा) जैसी कंपनियों में अपनी सेवाएं देंगे। ​संस्थान प्रबंधन ने इस बड़ी सफलता का पूरा श्रेय विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, पूर्व छात्रों और सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास को दिया है। यह उपलब्धि धमतरी ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरणादायक है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Mohan Rao July 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में B.Tech – पाठ्यक्रमों हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ
Next Article 85 लाख की धोखाधड़ी करने वाला बदमाश इंदौर से पकड़ाया, महिला को बनाया था ठगी का शिकार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?