ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल फतह करने के लिए एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी बीजेपी, लोगों से बोलेगी- ‘आर नोय अन्याय’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बंगाल फतह करने के लिए एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी बीजेपी, लोगों से बोलेगी- ‘आर नोय अन्याय’

By @dmin
Published: December 3, 2020
Share
बंगाल फतह करने के लिए एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी बीजेपी, लोगों से बोलेगी- 'आर नोय अन्याय'
बंगाल फतह करने के लिए एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी बीजेपी, लोगों से बोलेगी- 'आर नोय अन्याय'
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ जुट गई है। तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार के सबसे बड़े आउटरीच कार्यक्रम का मुकाबला करने के लिए, बीजेपी ने एक कार्यक्रम की योजना बनाई है। इसके जरिए पार्टी एक करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचेगी। इस दौरान बीजेपी ममता सरकार के कथित भ्रष्टाचार को भी उजागर करेगी।
बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस बारे में कहा, ‘ममता बनर्जी सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम की तर्ज पर भाजपा कार्यकर्ता भी 5 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘आर नोय अन्याय’ (अब और अन्याय नहीं) रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य भर के भाजपा कार्यकर्ता, टीएमसी-सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए घरों का दौरा करेंगे और पत्रक वितरित करेंगे और कैसे लोगों को केंद्रीय योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि और आयुष्मान रोजगार योजना जैसी सुविधाओं से वंचित किया गया।
आपको बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, ममता बनर्जी-सरकार ने अगले दो महीनों में लोगों से जुडऩे के लिए अपनी सबसे बड़ी आउटरीच कार्यक्रम शुरू की है। एक दिसंबर से 28 जनवरी के बीच राज्य के 344 ब्लॉकों में प्रत्येक गांव और नगर निकाय में कम से कम चार शिविर लगाए जाएंगे। अधिकारी लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड सहित विभिन्न सरकारी सुविधाओं का उपयोग करने में मदद करेंगे।
ममता सरकार में मंत्री और वरिष्ठ टीएमसी नेता सोभनदेब चटर्जी ने कहा, यह किसी भी राज्य सरकार द्वारा किए गए सबसे बड़े आउटरीच कार्यक्रमों में से एक है। राज्य सरकार की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पहले ही 5.4 लाख लोग दो दिनों के भीतर शिविरों में आ चुके हैं। इसने बीजेपी को परेशान कर दिया है।
वहीं, बीजेपी नेताओं ने कहा कि ‘आर नोय अन्याय’ का यह दूसरा चरण है। पहला चरण इस साल के शुरू में ही लॉन्च किया गया था, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मार्च में बंगाल आए थे। भाजपा नेताओं ने पहले से ही इस अभियान को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। 5 दिसंबर को भाजपा कार्यकर्ता पूरे राज्य में एक साथ दोपहर 12 बजे तक एक करोड़ घरों तक पहुंचेंगे।

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रही है आत्मनिर्भरता का सुख…. महिलाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री साय बोले- जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से मिलेगी गति
आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप ने मान ली हार, जो बाइडेन को सत्ता सौंपने को हुए तैयार
Railway Breaking : टिकट दलालों पर रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पर्सनल आईडी से कर रहे थे लाखों का करोबार
नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त का मामला: इस गोरखधंधे में देश के कई अस्पताल भी शामिल, अब तक हो चुका है सैंकड़ों बच्चों का सौदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कर्ज में फंसी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए आठ कंपनियां दौड़ में कर्ज में फंसी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए आठ कंपनियां दौड़ में
Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना : मौत की रफ्तार हुई तेज, पिछले 24 घंटे में 21 संक्रमितों की गयी जान, मिले 1648 नये कोरोना मरीज

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?