ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्याप्त खाद उपलब्ध, भंडारण और वितरण पिछले वर्ष की तुलना में तेज
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
September 11, 2026
मासूम से दुस्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी, दुर्ग एसएसपी ने जांच टीम को किया सम्मानित
September 11, 2026
गोल्ड ईटीवी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की ठगी, HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार
September 11, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल
September 11, 2026
संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता गतिविधियां
छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र
September 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

पर्याप्त खाद उपलब्ध, भंडारण और वितरण पिछले वर्ष की तुलना में तेज

By Poonam Patel Published June 11, 2026
Share
पर्याप्त खाद उपलब्ध, भंडारण और वितरण पिछले वर्ष की तुलना में तेज
पर्याप्त खाद उपलब्ध, भंडारण और वितरण पिछले वर्ष की तुलना में तेज
SHARE

रायपुर। आगामी खरीफ सीजन के लिए बिलासपुर जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने व्यापक स्तर पर भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था की गई है। जिले में वर्तमान में 49 हजार 772 टन उर्वरकों का भंडारण उपलब्ध है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में उपलब्ध 37 हजार 987 टन भंडारण की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत अधिक है। किसानों की मांगों को देखते हुए शासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद का अग्रिम भंडारण किया गया है।

कृषि विभाग के उप संचालक पी.डी. हाथेश्वर ने बताया कि बिलासपुर जिले में खरीफ 2026 के लिए कुल 68 हजार 950 टन उर्वरक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 49 हजार 772 (65 प्रतिशत) उर्वरक उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं पिछले वर्ष इसी अवधि में लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धता 44 प्रतिशत थी। उर्वरक वितरण की स्थिति भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर है। जिले में इस वर्ष अब तक 26 हजार 131 टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 16 हजार 688 टन वितरण हुआ था।

बिलासपुर में सहकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में भंडारित उर्वरक का लगभग 58.33 प्रतिशत वितरण हो चुका है, जबकि बड़ी मात्रा में खाद अभी भी उपलब्ध है। इससे किसानों को आगामी कृषि कार्यों के लिए उर्वरक की कोई कमी नहीं होगी। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले की सभी समितियों एवं विक्रय केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार निकटस्थ सहकारी समिति या अधिकृत विक्रेता से उर्वरक प्राप्त करें तथा किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। जिले में खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध है और वितरण कार्य सुचारू रूप से जारी है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

मासूम से दुस्कर्म व हत्या के आरोपी को फांसी, दुर्ग एसएसपी ने जांच टीम को किया सम्मानित

गोल्ड ईटीवी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर लाखों की ठगी, HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बड़े भाई गुरु ढाल दास कांग्रेस में शामिल

छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र

Poonam Patel June 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्र सरकार ने कृषि नवाचार, जल संरक्षण और किसान आय वृद्धि के प्रयासों की सराहना की पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल बना राष्ट्रीय पहचान का केंद्र
Next Article जनसमस्या निवारण शिविर में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांग पुनीत राम के चेहरे पर खिली मुस्कान अंबागढ़ चौकी में अंतिम नगरीय शिविर सम्पन्न, दी गई शासन की योजनाओ की जानकारी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?