ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंबागढ़ चौकी में अंतिम नगरीय शिविर सम्पन्न, दी गई शासन की योजनाओ की जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अंबागढ़ चौकी में अंतिम नगरीय शिविर सम्पन्न, दी गई शासन की योजनाओ की जानकारी

By Poonam Patel
Published: June 11, 2026
Share
जनसमस्या निवारण शिविर में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांग पुनीत राम के चेहरे पर खिली मुस्कान
जनसमस्या निवारण शिविर में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर दिव्यांग पुनीत राम के चेहरे पर खिली मुस्कान
SHARE

मोहला। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी स्थित कृषि मंडी परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13 एवं 14 के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। यह जिले के नगरीय क्षेत्र में आयोजित होने वाला अंतिम शिविर था, जिसमें आमजनों की समस्याओं के निराकरण के साथ.साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में शिविर में दिव्यांग हितग्राही पुनीत राम को जनप्रतिनिधियों के हाथों मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल प्राप्त करते ही उनके चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान दिखाई दी। उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके दैनिक जीवन में काफी सुविधा होगी। यह पहल सुशासन तिहार के वास्तविक उद्देश्य को सार्थक करता नजर आया।

शिविर की विशेष थीम स्वच्छ नगर, स्वस्थ जीवन, जिम्मेदार नागरिक रही। इस अवसर पर स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन सरकार की भावना के अनुरूप शासन-प्रशासन द्वारा गांवों और शहरों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आयोजित शिविर आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं, क्योंकि लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं, जानकारी और योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर तुलिका प्रजापति  ने शिविर की थीम के अनुरूप स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल शासन या नगर निकाय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखनेए कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है और जनसहभागिता से ही स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मौके पर कलेक्टर प्रजापति ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

शिविर में  जनपद अध्यक्ष पुनाऊ राम फुलकावरे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, पार्षद ईश्वरी धुर्वे, पार्षद  किसुन पटेल, पार्षद काशीराम निषाद, जनप्रतिनिधि आशीष द्विवेदी, गुलाब गोस्वामी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Breaking News : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी, दुर्ग से राजेन्द्र साहू, राजनांदगांव से भूपेश और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को टिकट… देखें लिस्ट
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वंचितों की आवाज अब सीधे पहुंचेगी शासन तक : रत्नावली कौशल
Breaking News : विधायक देवेन्द्र यादव को मिला जन्मदिन का तोहफा, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी पड़ी भारी, पीसीसी ने बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल को 6 साल के लिए किया निष्कासित
महिला समूह के सदस्यों से ठगी, लोन आरडीऔर प्रीपेमेंट के पैसे करता था गबन… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पर्याप्त खाद उपलब्ध, भंडारण और वितरण पिछले वर्ष की तुलना में तेज पर्याप्त खाद उपलब्ध, भंडारण और वितरण पिछले वर्ष की तुलना में तेज
Next Article 1 जुलाई से लागू होगी 'विकसित भारत जी राम जी' की नई व्यवस्था, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 3354.85 करोड़ रुपये 1 जुलाई से लागू होगी ‘विकसित भारत जी राम जी’ की नई व्यवस्था, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 3354.85 करोड़ रुपये

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?