ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरपंच-सचिव लगातार योजनाओं के कार्यान्वयन की मानिटरिंग करते रहें, जिन समस्याओं का समाधान उनके स्तर से संभव नहीं, उससे अवगत कराएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सरपंच-सचिव लगातार योजनाओं के कार्यान्वयन की मानिटरिंग करते रहें, जिन समस्याओं का समाधान उनके स्तर से संभव नहीं, उससे अवगत कराएं

By @dmin
Published: May 5, 2022
Share
सुचारू रूप से हो पेंशन हितग्राहियों को डीबीटी भुगतान: कलेक्टर
सुचारू रूप से हो पेंशन हितग्राहियों को डीबीटी भुगतान: कलेक्टर
SHARE

कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने धमधा ब्लाक के मुरमुंदा में ली सरपंचों की बैठक
दुर्ग। गांव में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। पेयजल आदि आवश्यकताओं के लिए पंद्रहवें वित्त के माध्यम से राशि भी पंचायतों को प्रदान की गई है। जिन समस्याओं का समाधान आपके स्तर पर नहीं हो पा रहा, उनसे अवगत कराएं, इस संबंध में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने यह बात धमधा ब्लाक के मुरमुंदा में सरपंचों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को लेकर सरपंच और सचिव की बड़ी जिम्मेदारी है। सबसे पहले वो ये देखें कि ग्रामीणों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं का लाभ मिल पा रहा है या नहीं। पटवारी नियत तिथि पर बैठते हैं या नहीं, आंगनबाडिय़ां समय पर लग रही हैं या नहीं, स्कूल कैसा चल रहा है। गौठानों की व्यवस्था कैसी है। सरपंच तो गौठान समिति के सदस्य भी होते हैं। इस तरह की सारी संस्थाएं अच्छे से कार्य करेंगी तभी गौठान का संचालन बेहतर तरीके से हो पाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि इसके अलावा गाँव की समस्याओं पर नजर रखना है और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करने हैं। मसलन यदि पेयजल की दिक्कत सबसे बड़ी है तो उस पर पहले काम किया जाए, फिर सीसी रोड और ड्रेनेज आदि काम कराएं जाएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन भी मौजूद थे। उन्होंने गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों के विस्तार के संबंध में अपने सुझाव दिये, साथ ही जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण विकास को लेकर उनके फीडबैक भी पूछे।

जहां पेयजल की समस्या वहां उपाय करने दिये निर्देश
अधिकांश सरपंचों ने कहा कि उनके गांवों में पेयजल की किसी तरह से दिक्कत नहीं है। कुछ सरपंचों ने गर्मी बढऩे पर जलस्तर घटने से पेयजल संकट की आशंका जताई। ढौर में सरपंच ने बताया कि यहां पानी की बड़ी दिक्कत है। पड़ोसी गांव से पानी पाइपलाइन के माध्यम से आता है लेकिन पाइपलाइन भी जर्जर हो चुकी है। सीईओ ने बताया कि तालाब में सोलर पंप लगाकर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि जिस तरीके से भी संभव हो, गांव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। ग्राम अछोटी में सरपंच ने कहा कि उनके गांव में जलजीवन मिशन के माध्यम से जलापूर्ति की जानी है इसके लिए खुदाई तो हो चुकी है लेकिन इसके बाद पाइपलाइन बिछाने का काम रूक गया है। कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा ताकि इसका काम जल्द पूरा हो सके।

खनन प्रभावित गांवों में होंगे डीएमएफ के माध्यम से विकास कार्य
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता में खनन प्रभावित गांव भी हैं। यहां बुनियादी सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से अन्य गांवों में भी विकास कार्य किये जाने हैं और सर्वाधिक प्राथमिकता वाले सेक्टर में सबसे पहले कार्य किये जाएंगे।

अतिक्रमण का उठा मुद्दा
अछोटी के सरपंच ने बताया कि गांव के चारागाह की भूमि में कब्जा कर लिया गया है। इसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए तो बाड़ी योजना के लिए अच्छी खासी जमीन उपलब्ध होगी। कलेक्टर ने इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां कहीं भी अतिक्रमण हुए हैं। उन पर कार्रवाई करें।

असम में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना
जांजगीर-चांपा के खेल प्रेमियों को नये साल में मिली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ
साप्ताहिक बाजार के दिन मार्ग जाम कर व्यापार करने वाले ठेले व गुमटी वालों को आयुक्त ने दी चेतावनी
स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष : किसान हितैषी योजनाओं से किसानों का तकनीकी सशक्तिकरण और आय में उल्लेखनीय प्रगति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अहिवारा की बुनियादी समस्याएं होंगी हल, सीवरेज सिस्टम ठीक होगा, पेयजल की व्यवस्था होगी पूरी तरह से मुकम्मल
Next Article राजनीति में कदम रखने के लिए तैयार हैं दादा? बंगाल दौरे पर मुलाकात कर सकते हैं अमित शाह राजनीति में कदम रखने के लिए तैयार हैं दादा? बंगाल दौरे पर मुलाकात कर सकते हैं अमित शाह

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?