ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सस्ता हुआ सोना वायदा, उच्चतम स्तर से सात हजार रुपये नीचे है कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

सस्ता हुआ सोना वायदा, उच्चतम स्तर से सात हजार रुपये नीचे है कीमत

By @dmin
Published: June 7, 2021
Share
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.08 फीसदी गिरकर 48,953 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 71,308 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सप्ताह पीली धातु 49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद से ही कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब सात हजार रुपये नीचे है। मार्च में सोने की कीमतें लगभग 44,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई थीं। 

वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत डॉलर के चलते हाजिर सोने में गिरावट आई। हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,886.76 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.7 फीसदी गिरकर 27.58 डॉलर प्रति औंस पर थी और प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 1,164.72 डॉलर पर रहा। डॉलर इंडेक्स तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर, 90.543 पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले 0.03 फीसदी बढ़कर 90.157 हो गया।

सरकार ने 15 जून तक दी गोल्ड ज्वैलरी की हॉलमार्किंग में छूट
केंद्र ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों के लिए अनिवार्य रूप से हॉलमार्किंग व्यवस्था लागू करने की समयसीमा एक पखवाड़ा बढ़ाकर 15 जून तक कर दी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2019 में सरकार ने स्वर्ण आभूषण और कलाकृतियों पर ‘हॉलमार्किंग’ 15 जनवरी, 2021 से अनिवार्य किए जाने की घोषणा की थी। हालांकि जौहरियों की महामारी के कारण समयसीमा बढ़ाए जाने की मांग के बाद इसे चार महीने आगे खिसकाकर एक जून कर दिया गया था। गोल्ड हॉलमार्किंग कीमती धातु की शुद्धता को प्रमाणित करता है और वर्तमान में यह स्वैच्छिक है। बयान के अनुसार स्वर्ण आभूषण पर हॉलमार्किंग व्यवस्था 15 जून से शुरू होगी। पहले यह एक जून, 2021 से क्रियान्वित होनी थी।

बंद होगा 1488 स्कूलों में मिड-डे मील? नियमितिकरण की मांग को लेकर रसोईया संघ का प्रदर्शन
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने ली वर्चुअली सर्वदलीय बैठक, राज्यपाल ने कहा- कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र से प्रदेश मेें आने वाले लोगों की कोरोना जांच आवश्यक…. क्वारेंटाईन केन्द्र भी बनाए
दुर्ग में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन…
छत्तीसगढ़ में वनोपजों, उद्यानिकी और कृषि फसलों के प्रसंस्करण से तैयार उत्पादों की होगी ब्रांडिंग व राष्ट्रीय स्तर पर मार्केटिंग…. मुख्यमंत्री बघेल ने सभी कलेक्टरों और वन विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
शादी के बाद पड़ोसी से हुआ प्यार, पति ने टोका तो कर दिया यह कांड… पढ़े दिल दहला देने वाली यह खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Unique experiment in Durg Forest Division: Biodiversity Park being built by Japan's Miyawaki Technique दुर्ग वनमंडल में अनूठा प्रयोग: जापान की मियावाकी तकनीक से बन रहा जैव विविधता पार्क…. 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे… 30 गुना सघन होता है वन
Next Article Rapid vaccination even after getting the vaccine in many consignments कई खेपों में वैक्सीन मिलने के बाद भी तेजी से टीकाकरण… 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लिए अब तक मिली 9 लाख 38 हजार 530 डोज… लगाए गए 7 लाख 99 हजार 832 डोज

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?