ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत; अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत; अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया

By Mohan Rao
Published: June 8, 2026
Share
SHARE

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत ने अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट में भरतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टेस्ट मैच में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया। इस मैच की सबसे बड़ी सकारात्मक बात भारतीय टीम के लिए मानव सुथार का प्रदर्शन रहा। पदार्पण टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट लेकर कुल सात विकेट हासिल किए। अपनी सटीक लाइन-लेंथ और नियंत्रण से उन्होंने मैच में निर्णायक भूमिका निभाई।

टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी। अफगानिस्तान की पहली पारी तीसरे दिन 152 रन पर ऑलआउट की। भारत को इस तरह 412 रनों की बढ़त हासिल हुई। पहली पारी में बड़ी बढ़त मिलने के बाद भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया। हालांकि दूसरी पारी में भी मेहमान टीम की बल्लेबाजी में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। पूरी टीम सिर्फ 112 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मानव सुथार ने एक और विकेट अपने नाम किया, जबकि मोहम्मद सिराज को भी एक सफलता मिली।

भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड
भारत की पारी और 300 रन की जीत टेस्ट क्रिकेट में पारी के अंतर से उसकी सबसे बड़ी जीत बन गई। इसके अलावा भारत ने 2023 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट में 550 से अधिक रन बनाए। वहीं 564 रन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। हालांकि, यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा नहीं था, इसलिए भारतीय टीम को अंक तालिका में कोई लाभ नहीं मिला।

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’: खेतों में डेमो देकर किसानों को सिखाया गया नैनो डीएपी का वैज्ञानिक प्रयोग
नांदेड़ में साधु की हत्या पर बोले निरुपम- षडयंत्र के तहत तो नहीं हो रहे कत्ल?
निदान 40: नेत्रहीन ने लगाई गुहार, गृहमंत्री की मौजूदगी में बना आधार कार्ड, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी ने कराया विवाह पंजीयन
11 फरवरी से लापता नाबालिग किशोरी व युवक के शव जंगल में फंदे पर लटके मिले… पुलिस जांच में सामने आई यह बात… पढ़े पूरी खबर
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा: कोरोना की वैक्सीन के लिए दुनिया की नजर भारत पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
Next Article सुशासन तिहार : समीक्षा बैठक में बोले सीएम साय- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?