ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

By Mohan Rao
Published: June 8, 2026
Share
SHARE

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा बीजापुर जिले के ग्राम नैमेड़ में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, जैव विविधता का संवर्धन करना तथा स्थानीय समुदायों को प्रकृति की सुरक्षा से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उपस्थित जनसमुदाय ने इनकी सुरक्षा व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, अवैध वन्यजीव व्यापार की रोकथाम तथा जलवायु परिवर्तन के वैश्विक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

वनाधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षारोपण और वन संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वन, वन्यजीव और स्थानीय समुदाय एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए इनके संरक्षण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने के लिए प्रेरित किया गया, जो प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

हरित भविष्य के लिए एकजुट हुए ग्रामीण
आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और एक हरित व स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई। समुदाय आधारित वन प्रबंधन और जनजागरूकता को मजबूत करने की दिशा में यह अभियान एक मील का पत्थर साबित हुआ है। यह कार्यक्रम फील्ड डायरेक्टर सुश्री स्टायलो मंडावी  एवं उप संचालक संदीप बलगा  के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी, वन विभाग के कर्मचारी, पेट्रोलिंग गार्ड तथा नैमेड़, बीजापुर और गुदमा की ईको डेवलपमेंट कमेटियों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर हीरोपंती पड़ी भारी, भिलाई में चाकू-तलवार लहराने वाले बदमाश गए जेल
कामधेनु विश्वविद्यालय में एन.सी.सी. बेस्ट कैडेट अवार्ड समारोह
दहशत के बीच पलायन का दौर शुरू, दिल्ली स्टेशन पर लगी हजारों की भीड़
कांस्टेबल से बोले एसपी, आईजी के पास जाओ या भूपेश के…मुझे फर्क नहीं पड़ता, ऑडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज
अप्रैल रहा ठंडा अब बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग की चेतावनी 44 के पार जाएगा पारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंकी रिजॉर्ट के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 15 जुआरी पकड़ाए… 4 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
Next Article टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत; अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?