रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत दिवंगम रूपनारायण सिन्हा जी की श्रद्धांजलि सभा 5 जून शाम 6 बजे से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जीई रोड रायपुर में रखी गई है। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मूल संगठन एवं अनुषांगिक संगठन परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्वर्गीय श्री सिन्हा जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
रूप नारायण सिन्हा जी के निधन से प्रदेश के सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसेवा क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। रूपनारायण सिन्हा जी ने अपने बाल्यकाल में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहें, 1980-2000 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहें. 1980 में तृतीय वर्ष प्रशिक्षित रहें, 1980-1985 से प्रथम रायपुर महानगर प्रचारक रहें, रायपुर विभाग प्रचारक, बिलासपुर विभाग प्रचारक रहें। छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ संगठन मंत्री रहें, विश्व गौ ग्राम यात्रा प्रान्त संयोजक रहें, मंत्री विश्व हिन्दू परिषद तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्देशन में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन एवं योगदान दिया।
राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में भी उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने 2003-2005 भाजपा बस्तर संभाग संगठन मंत्री रहें, 2005-2008 तक बिलासपुर संभाग संगठन मंत्री रहें, 2017-2019 तक श्रम कल्याण मंडल के सदस्य रहें, 2022 में भाजपा कुटुम्भ प्रबोधन प्रभारी रहें, 2023 छत्तीसगढ़ प्रांत चुनाव में 45 विधानसभा में विशेष प्रभार रहा, छत्तीसगढ़ प्रांत के 90 विधानसभा के विस्तारक योजना के सहसंयोजक रहें, 2024 लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में 05 लोकसभा में विशेष प्रभार रहा, 2024 से वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रांत समन्वयक एवं सहयोग केन्द्र प्रमुख रहें एवं वर्ष 2025 जनवरी से वर्तमान में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) पद का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे थे।
5 जून होने वाले कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छत्तीसगढ़ आयोग योग से जुड़े समस्त योग प्रशिक्षकों एवं नागरिकों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धासुमन अर्पित करने का आग्रह है।




