ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने एचआईवी रोकथाम के लिए सहयोग का दिया भरोसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने एचआईवी रोकथाम के लिए सहयोग का दिया भरोसा

By Mohan Rao
Published: June 4, 2026
Share
SHARE

रायपुर में औद्योगिक इकाइयों के सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक

रायपुर। स्वास्थ्य भवन रायपुर में गुरूवार को एचआईवी-एड्स के रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर औद्योगिक संस्थानों के सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की गई। आयुक्त सह परियोजना संचालक व अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी के मार्गदर्शन में यह बैठक हुई। बैठक में 38 उद्योगों के प्रतिनिधि श्रम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने एचआईवी रोकथाम के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यशाला में प्रभारी संयुक्त संचालक (आईईसी) द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से सीएसआर प्रतिनिधियों को एचआईवी-एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम-2017 के विभिन्न प्रावधानों, अधिकारों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एचआईवी जैसे संवेदनशील विषय पर जागरूकता बढ़ाने तथा इससे जुड़े भेदभाव को समाप्त करने में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में उद्योगों से समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने तथा कर्मचारियों एवं श्रमिकों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के प्रसार हेतु सहयोग की अपील की गई। साथ ही कॉर्पोरेट एचआईवी नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उद्योगों के लिए अनुशंसित कार्ययोजना की भी जानकारी दी गई। प्रवासी श्रमिकों को एचआईवी एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में 1097 टोल फ्री नंबर और  ब्रेकफ्री इंडिया ओआरजी के विषय में भी बताया गया।  उद्योगों में शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करने और सीएसआर प्रतिनिधियों से  एच आई वी जागरूकता और रोकथाम पर कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न उद्योगों के सीएसआर प्रतिनिधियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं अनुभव साझा किए तथा एचआईवी जागरूकता एवं रोकथाम गतिविधियों में सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए महापौर प्रत्याशियों के नाम, दुर्ग से प्रेमलता साहू लडेंगी चुनाव
सख्ती: कोरोना रिपोर्ट होगी निगेटिव तभी मिलेगा इन पांच राज्यों के लोगों को दिल्ली में प्रवेश
मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों में मारपीट, जमकर तोडफ़ोड़, कोरोना मरीजों में मची खलबली
Breaking News : नागपुर-कोलकाता फ्लाइट में बम की धमकी, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Big accident : कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर का ‘सनराइज टू सनसेट’ पर्यटन सर्किट : टाटामारी में सुनहरी सुबह, पुसपाल में मनमोहक शाम
Next Article योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा कल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?