ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा की विजय जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : मुख्यमंत्री  साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

भाजपा की विजय जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम : मुख्यमंत्री  साय

By Mohan Rao
Published: June 4, 2026
Share
सीएम साय
SHARE

छत्तीसगढ़ में विकास और सुशासन की राजनीति को मिला जनसमर्थन
नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न नगर पंचायतों में हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहसपुर लोहारा, बम्हनीडीह और शिवनंदनपुर नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों की विजय छत्तीसगढ़ की जनता के सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के परिणाम यह दर्शाते हैं कि प्रदेश की जनता विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।

जनता ने अपने मत के माध्यम से यह संदेश दिया है कि वह सकारात्मक बदलाव, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहे छत्तीसगढ़ के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह सफलता केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की सामूहिक शक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अथक परिश्रम कर संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प पर जनता की मुहर है। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों तथा अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विजयी जनप्रतिनिधि जनसेवा, विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में भाजपा समर्थित सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल से प्राप्त यह जनसमर्थन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि पंचायत स्तर पर मिली यह सफलता भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सफलता गांव-गांव तक पहुंचे विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का यह स्नेह और विश्वास भाजपा सरकार को और अधिक समर्पण, जवाबदेही तथा सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार प्रदेश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

आपके द्वार आयुष्मान: वार्ड 12 कोहका में लगा नि:शुल्क शिविर… जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में कोरोना: कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार…. पिछले 24 घंटों में 2736 नए मरीजों के साथ ही मौतों का आंकड़ा पहुंचा 700 के पार
धान खरीदी में 8.14 करोड़ का फर्जीवाड़ा, मुंगेली में राइस मिलर व समिति प्रबंधक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने पल्ली-बारसूर सड़क का लिया जायजा, इन कार्यों को जल्द पूर्ण करने के दिये निर्देश…
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य के माध्यम से 20 लाख लोगों का इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा कल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?