ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जंगल से भटककर आबादी के बीच पहुंचा सफेद भालू, एक व्यक्ति पर किया हमला, मची अफरा-तफरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जंगल से भटककर आबादी के बीच पहुंचा सफेद भालू, एक व्यक्ति पर किया हमला, मची अफरा-तफरी

By Mohan Rao
Published: May 19, 2026
Share
SHARE

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के पेंड्रा क्षेत्र जंगल से भटककर एक दुर्लभ सफेद भालू आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। आमाडांड और बसंतपुर गांव में मंगलवार सुबह यह दुर्लभ भालू देखा गया। बताया जा रहा है कि तड़के 5 बजे भालू को गांव के मुख्य चौक और बस स्टैंड के आसपास ग्रामीणों ने सफेद भालू को घूमते देखा। भालू के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे। इस दौरान आमाडांड क्षेत्र के स्कूल के सामने रहने वाले कैलाश कुमार काशीपुरी पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भालू ने गांव के कुछ अन्य लोगों को भी दौड़ाया, जिससे ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और डिप्टी रेंजर बंजारा मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह देते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

दुर्लभ सफेद भालू के गांव में दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए मौके पर पहुंच गए, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं और बढ़ गईं। वन विभाग की टीम लगातार भालू की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है।

पक्के घर से अमृतलाल के जिंदगी में आई खुशहाली : कलेक्टर ने दी बधाई
बीपीएल के विजेता खिलाड़ियों का विधायक देवेन्द्र यादव ने किया सम्मान पुरस्कार भी दिए…
बिहार में अब भाजपा-जदयू का गठबंधन!… आठवीं बार नीतीश कुमार ने छोड़ा सीएम पद 9 वीं बार लेंगे शपथ
ईडी के रडार पर पंजाब के 26 कांग्रेस विधायक, अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी
एचओजी तकनीक से एसईसीआर ने 7 माह में बचाया 25 लाख लीटर से ज्यादा डीजल, जानिए क्या है यह तकनीक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय चोर, सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स भी गिरफ्तार
Next Article सुशासन तिहार 2026 : कोलियारी समाधान शिविर में दूर हुईं ग्रामीणों की समस्याएं

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?