ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की सख्त निगरानी, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardhaRaipur

वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की सख्त निगरानी, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

By Poonam Patel
Published: May 2, 2026
Share
सड़क की कटिंग करवा कर की जांच, नहर लाइनिंग और एनीकट निर्माण की परखी गुणवत्ता
सड़क की कटिंग करवा कर की जांच, नहर लाइनिंग और एनीकट निर्माण की परखी गुणवत्ता
SHARE

कवर्धा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के बैगा बाहुल्य इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा स्वयं निर्माण स्थलों पर पहुंचकर जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से ग्रामीणों तक पहुंच सके। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को पंडरिया विकासखंड के ग्राम कमराखोल, रहमानकांपा और अमनिया में विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम कमराखोल में प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत बन रही सड़क, रहमानकांपा में हाफ नदी पर नहर लाइनिंग कार्य तथा ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में निर्माणाधीन एनीकट कम काजवे का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और तकनीकी अमले से कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर, कार्यपालन अभियंता मनोज पराते, संतोष ठाकुर, दिलीप राजपूत, जनपद सीईओ अमित दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क की कटिंग कर जांची गुणवत्ता

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मुनमुना से कमराखोल तक बन रही सड़क का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता जांच के लिए सड़क की कटिंग करवाई। इससे सड़क की मोटाई और उपयोग किए गए मटेरियल की मजबूती की परख की गई। उन्होंने सड़क की चौड़ाई भी मापकर जांची। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि शोल्डर और फर्नीचर का कार्य शेष है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। कलेक्टर ने ठेकेदार और इंजीनियर को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा मटेरियल की मात्रा में किसी प्रकार की कमी न हो। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नहर लाइनिंग कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री वर्मा ने रहमानकांपा में ग्राम बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना, फीडर कार्य, रामतला जलाशय के शीर्ष कार्य, नहरों के री-मॉडलिंग एवं लाइनिंग तथा विस्तार कार्यों का भी जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भू-अर्जन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर किसानों को मुआवजा दिलाने और नहर कनेक्शन कार्य इसी वर्ष पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट कहा कि सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि वनांचल क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि प्रथम चरण में 80.71 करोड़ रुपए की लागत से कार्य किया जा रहा है, जिससे 20 ग्रामों के किसानों को लाभ मिलेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने पर 1896.37 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे बकेला, देवसरा, लिम्हाईपुर, बीरमपुर, राम्हेपुर, गंगापुर, पंडरीपथरा, पाढ़ी, लारंगपुर, केसरीगोडान, रहमानकांपा, बिरकोना, पंडरिया, नवागांव हटहा, डोमसरा, रेहूटाखुर्द, कुबा, नवापारा, सोनपुरी और गौरकांपा सहित अनेक ग्रामों के किसान लाभान्वित होंगे।

ग्राम अमनिया में एनीकट निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री वर्मा ने इसके बाद ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में निर्माणाधीन एनीकट कम काजवे का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों को शीघ्र लाभ मिल सके। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि लगभग 3.67 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे इस एनीकट से निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल आपूर्ति, आवागमन सुविधा तथा सोलर संयंत्र और पाइपलाइन के माध्यम से लगभग 58 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन की अनिवार्य दशा है, इसका संरक्षण करें: सुश्री उइके
हिन्द सेना में दक्ष वैद्य को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष की मिली कमान,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की व्यवस्थाएं राष्ट्रीय स्तर पर बटोर रही है सराहना
हाईवे पर हादसा : भीषण सड़क दुर्घटना, सात बरातियों की मौत, 10 घायल
नहीं मिलेगी महंगाई से राहत, पेट्रोल-डीजल ना रसोई गैस की कीमत होगी कम: वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी नीट-यूजी 2026 3 मई 2026 को आयोजित होगी परीक्षा
Next Article छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना : पहले दिन इस गांव में कार्य पूर्ण, रायपुर में 44 कर्मचारियों को नोटिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?