ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिरसा अण्डरब्रिज आज से चार दिन के लिए हुआ बंद, आवाजाही रोक कर फिर से रेलवे करेगी मरम्मत कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सिरसा अण्डरब्रिज आज से चार दिन के लिए हुआ बंद, आवाजाही रोक कर फिर से रेलवे करेगी मरम्मत कार्य

By Om Prakash Verma
Published: August 28, 2025
Share
सिरसा अण्डरब्रिज आज से चार दिन के लिए हुआ बंद, आवाजाही रोक कर फिर से रेलवे करेगी मरम्मत कार्य
सिरसा अण्डरब्रिज आज से चार दिन के लिए हुआ बंद, आवाजाही रोक कर फिर से रेलवे करेगी मरम्मत कार्य
SHARE

भिलाई। ठोस मरम्मत के महज सात से आठ महीने में ही भिलाई-3 की सिरसा रेलवे अण्डरब्रिज सुगम आवाजाही के लायक नहीं रही। नव निर्माण के बेहद कम समय में ही जर्जर हो चुकी सड़क का मरम्मत पिछले दिसंबर महीने में ही रेलवे ने कराया था। तब इस काम में मजबूती और गुणवत्ता के दावे किए गए थे। लेकिन यह दावा खोखला साबित हो गया। अंतत: रेलवे ने फिर एक बार इसका मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए आज 28 से 31 अगस्त तक सिरसा अण्डरब्रिज से आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

भिलाई-3 सिरसा गेट से ग्राम सिरसा कला की ओर जाने वाले रास्ते में रेलवे ने करीब 13.50 करोड़ की लागत से अण्डरब्रिज का निर्माण किया है। अण्डरब्रिज का जब से निर्माण हुआ है, तब से लगातार इसमें पानी भर जाने की शिकायत मिल रही है। अण्डरब्रिज के भीतर सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। अण्डरब्रिज की टूटी जाली में दुपहिया चालक फंसकर भी गिर रहे हैं। अंडरब्रिज से पानी की निकासी के लिए नाली बनाकर, उसके ऊपर ग्रील का फ्रेम लगा दिया गया था। वह फ्रेम टूट चुका है। इसकी वजह से इस पर से गुजरने पर वाहन से गंदा पानी लोगों के कपड़ों तक पहुंच रहा था।

आखिरकार अण्डरब्रिज की जर्जर हालत को देखते हुए रेलवे ने इसका फिर एक बार मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए 28 अगस्त की सुबह 8 बजे से 31 अगस्त की शाम 6 बजे तक अण्डरब्रिज के दोनों ओर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि पिछले साल 9 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अण्डरब्रिज को बंद कर मरम्मत कार्य किया गया था। तब रेलवे ने मजबूती और गुणवत्ता का हवाला देकर दावा किया था कि अण्डरब्रिज में दो से चार साल तक कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन सात से आठ महीने में ही उस दावे की पोल खुल गई है।

तय करना पड़ेगा अतिरिक्त रास्ता
अण्डरब्रिज को मरम्मत कार्य के लिए आज से चार दिन तक बंद किया गया है। इस वजह से यहां से गुजरने वालों को अब जी केबिन होकर, करीब 4 किलोमीटर घूमकर अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ेगा। सिरसा अण्डरब्रिज से भिलाई-3 की ओर आवाजाही करने वालों की अच्छी खासी संख्या है। पाटन क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण इस रास्ते से होकर गुजरते हैं। एनएसपीसीएल पावर प्लांट के कर्मचारी और पार्थिवी कालेज के परीक्षार्थियों का सफर भी इसी अण्डरब्रिज से तय होता है। अब चार दिन तक ऐसे लोगों को जी केबिन से चरोदा होकर आना जाना पड़ेगा।

घर पर कोरोना मरीज कैसे रख सकते हैं अपना Oxygen लेवल बेहतर, सरकार ने ऐसे समझाया
छत्तीसगढ़ स्तरीय लोकवाद्य कार्यशाला शिविर का समापन, विधायक चंद्राकर ने कहा लोकवाद्य के संरक्षण में रिखी का कार्य अनुकरणीय
गुस्ताखी माफ: 700 किलोमीटर दूर से देखा सुईसाइड
ठाकरे सरकार संकट में? : महाराष्ट्र के 25 कांग्रेस विधायकों के तेवर बागी, पार्टी के मंत्रियों द्वारा उपेक्षा से खफा, सोनिया गांधी से मांगा वक्त
सामूहिक नामांकन रैली कर बृजमोहन दिखाना चाहते थे ताकत, प्रत्याशियों ने फेर दिया पानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 315 # 28 August 2025
Next Article पश्चिम ओडिशा मूल के लोगों ने उत्साह से मनाया नुआखाई, ईष्ट देवी देवताओं व पितरों को नए धान का भोग लगाकर किया प्रसाद ग्रहण पश्चिम ओडिशा मूल के लोगों ने उत्साह से मनाया नुआखाई, ईष्ट देवी देवताओं व पितरों को नए धान का भोग लगाकर किया प्रसाद ग्रहण

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?