रायपुर। गर्मी के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी जा रही है। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा पश्चिम बंगाल से मुंबई, पूणे व गुजरात के वलसाड़ तक दो-दो फेरों के लिए अलग अलग समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 15 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

वलसाड-खड़गपुर-वलसाड समर स्पेशल
गाड़ी संख्या 09043 वलसाड – खड़गपुर समर स्पेशल दिनांक 15.04.2026 और 22.04.2026 को प्रत्येक बुधवार को दोपहर 12:50 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी यह गाड़ी मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 1:20 बजे नागपुर 03:09 बजे गोंदिया, 05:03 बजे दुर्ग, 05: 43 बजे रायपुर, 7:55 बजे बिलासपुर 11:43 बजे झारसुगुड़ा होते हुए 21:00 बजे खड़ग़पुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09044 खड़गपुर – वलसाड 17.04.2026 और 24.04.2026 को प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 05:00 बजे खड़ग़पुर से रवाना होकर टाटानगर चक्रधरपुर राउरकेला होते हुए 12:00 बजे झारसुगुड़ा, 15:25 बजे बिलासपुर, 17:25 बजे रायपुर, 18:25 बजे दुर्ग, 20:35 बजे गोंदिया, 00:35 बजे नागपुर, बडनेरा, भुसावल होते हुए 15:30 बजे वलसाड पहुंचेगी। ठहराव भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें जनरल स्लीपर और एसी सहित कुल 20 कोच होंगे।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)- सांतरागाछी समर स्पेशल
गाड़ी संख्या 01041 /01042 एलटीटी सांतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 17 से 26 अप्रैल, 2026 तक 02- 02 फेरों के लिए चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 01041 दिनांक 17 अप्रैल और 24 अप्रैल, 2026 को प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी से 11.30 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 01.35 बजे नागपुर, 03.28 बजे गोंदिया, 05.30 बजे दुर्ग, 06:00 बजे रायपुर, 08:05 बजे बिलासपुर, 12. 10 बजे झारसुगुड़ा होते हुए राउरकेला, टाटानगर, खड़कपुर होते हुए अगले दिन 20:30 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01042 सांतरागाछी- एलटीटी समर स्पेशल दिनांक 19 एवं 26 अप्रैल, 2026 को सांतरागाछी से 05:30 बजे रवाना होकर खड़ग़पुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला होते हुए 12.40 बजे झारसुगुड़ा, 16:05 बजे बिलासपुर, 18:10 बजे रायपुर, 19:05 बजे दुर्ग, 21:38 बजे गोंदिया, 00:35 बजे नागपुर, हुए इस रूट के स्टेशनों पर होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस एलटीटी 12:30 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 22 एलएचबी कोचेस के साथ 21 स्टेशनों पर ठहरेगी। यात्रीगण एनटीईएस पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पुणे- सांतरागाछी- पुणे समर स्पेशल
यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01441/ 01442 पुणे- संतरागाछी -पुणे समर स्पेशल दिनांक 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक 02-02 फेरों के लिए चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 01441 पुणे संतरागाछी समर स्पेशल दिनांक 17 और 25 अप्रैल को 10:00 बजे पुणे से रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों पर होते हुए अगले दिन 02.05 बजे नागपुर, 04.08 बजे गोंदिया, 6:10 बजे दुर्ग, 6:50 बजे नागपुर, 8:45 बजे बिलासपुर, 12:40 बजे झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर खड़कपुर होते हुए 21:00 सांतरागाछी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01442 संतरागाछी – पुणे समर स्पेशल दिनांक 19 अप्रैल एवं 27 अप्रैल 2026 को सांतरागाछी से 15.45 बजे रवाना होकर मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए 00.02 बजे झारसुगुड़ा 4:10 बजे बिलासपुर 6:10 बजे रायपुर 7: 00 बजे दुर्ग, 9:15 बजे गोंदिया 11:30 बजे नागपुर होते हुए अगले दिन 05:15 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी का इस रूट के लगभग 21 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह गाड़ी विभिन्न श्रेणी के 20 आइसीएफ कोच के साथ चलेगी।




