ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजस्व के लंबित प्रकरणों को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 349 # 02 October 2026
October 2, 2026
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल डेका
October 2, 2026
महानदी दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय
October 2, 2026
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राजस्व के लंबित प्रकरणों को लेकर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

By Poonam Patel Published August 17, 2026
Share
समय-सीमा की बैठक में सभी प्रकरणों का निबटारा शीघ्र करने के दिए निर्देश
समय-सीमा की बैठक में सभी प्रकरणों का निबटारा शीघ्र करने के दिए निर्देश
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आयोजित समय-सीमा की बैठक में राजस्व विभाग में विभिन्न प्रकरणों के काफी समय से लंबित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अगली बैठक में निराकरण नहीं होने का स्पष्ट कारण के साथ उपस्थित होने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों में योजनाओं के तहत एवं निर्माण कार्यों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

सोमवार की सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता की समस्याओं से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़ा है तथा सभी राजस्व अधिकारी संवेदनशीलता और निष्ठापूर्ण ढंग से सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होनें नामांतरण, बंटवारा, फौती, बी-वन सहित जाति एवं अन्य प्रकार के प्रमाण-पत्र बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि ऐसे प्राथमिकता वाले कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जाति प्रमाण-पत्रों के मामले में कांकेर, नरहरपुर, कोयलीबेड़ा तथा अंतागढ़ तहसील की धीमी प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए जल्द से जल्द प्रमाण पत्र तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि एल-1 तथा एल-2 के अधिकारी समय पर प्रकरणों का निराकरण नहीं करेंगे तो स्वतः एल-3 यानी उच्च कार्यालय को स्वतः हस्तांतरित हो जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी आईडी खोलकर शिकायतों का यथा संभव अपने स्तर पर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में कलेक्टर क्षीरसागर ने विकसित भारत जी-रामजी, निष्क्रिय बैंक खातों को मर्ज करने, डीएमएफ के तहत लंबित निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति लाने, विशेष केंद्रीय सहायता मद, नियद नेल्लानार, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन निर्माण सहित आंगनबाड़ी भवनों एवं पीडीएस केंद्रों के निर्माण को लेकर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराएं अन्यथा संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी से राशि वापस ली जाए। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023 से अब तक की गई घोषणाओं को गंभीरता से लेते हुए शेष कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा पोषण पुनर्वास केंद्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने, 14 साल की शत-प्रतिशत किशोरी बालिकाओं को एचपीव्ही टीकाकरण कराने के लिए स्कूलों में जाकर शिविर लगाने तथा आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित सभी अधिकारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा लोगों को नशा से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर द्वय जितेन्द्र कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा, एसडीएम कांकेर सरस्वती बंजारे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल डेका

महानदी दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

Poonam Patel August 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात
Next Article ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से किसान सुरेन्द्र की आर्थिक स्थिति में आया सुधार ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से किसान सुरेन्द्र की आर्थिक स्थिति में आया सुधार
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?