ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों को अग्रिम उर्वरक उठाव के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर प्रजापति
Share
Notification Show More
Latest News
एक ही परिसर में कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाओं का मिलेगा लाभ
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
October 1, 2026
मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
October 1, 2026
पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन
October 1, 2026
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

किसानों को अग्रिम उर्वरक उठाव के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर प्रजापति

By Poonam Patel Published March 23, 2026
Share
किसानों को अग्रिम उर्वरक उठाव के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर प्रजापति
किसानों को अग्रिम उर्वरक उठाव के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर प्रजापति
SHARE

मोहला। कलेक्टर प्रजापति ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की संयुक्त बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर प्रजापति ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए क्षेत्राच्छादन की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने विकासखंडवार जानकारी देते हुए बताया कि मक्का एवं कुल्थी फसल में बेहतर प्रगति हुई है। कलेक्टर ने आगामी वर्ष हेतु प्रदर्शन लक्ष्य में वृद्धि करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारी ने बताया कि अमाटोला एवं गोटाटोला में दलहन उपार्जन केन्द्र की स्थापना की गई है। यहां समर्थन मूल्य पर दलहन की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर ने ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन एवं सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बीज एवं उर्वरक भंडारण की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पर्याप्त भंडारण किया गया है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भंडारण के साथ-साथ किसानों को अग्रिम उर्वरक उठाव के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा के दौरान उन्होंने ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग एवं सेल्फ रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही संदिग्ध खातों के सत्यापन हेतु किसान चौपाल के माध्यम से अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनाए राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन एवं मिशन समृद्धि योजना की भी विस्तृत समीक्षा की। सौर सुजला योजना अंतर्गत पंप प्रतिस्थापन की प्रगति पर कलेक्टर ने गत वर्ष भेजे गए आवेदनों के फॉलोअप की जानकारी लेने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके। परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत क्लस्टर चयन कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल सके।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पशु उपचार, औषधि वितरण एवं टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संचार सुविधा वाले ग्रामों की सूची तैयार कर लक्षित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि टीकाकरण लक्ष्य समय पर पूर्ण हो सके। इस दौरान एंटी रैबीज टीकाकरण, निःशुल्क सांड वितरण, नर बकरा वितरण, शुक्ररत्रयी योजना, बैकयार्ड कुक्कुट पालन एवं उन्नत मादा वत्स पालन योजनाओं की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में पशुपालन की संभावनाओं को देखते हुए कृत्रिम गर्भाधान में बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति, उद्यानिकी विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार एवं कृषक प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने फसल परिवर्तन के तहत सब्जी, फूल एवं मसाला क्षेत्र में विस्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत मत्स्य बीज संवर्धन, निजी भूमि में तालाब निर्माण, मोटरसाइकिल सह आइस बॉक्स, लाइव फिश वेंडिंग एवं केज स्थापना की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले के बड़े हाट-बाजारों में ताजा मछली विक्रय हेतु रिटेल आउटलेट स्थापित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर प्रजापति ने सभी विभागों को कार्य कैलेंडर तैयार कर अधिकारियों को लक्ष्य आवंटित करने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

Poonam Patel March 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना परीक्षा सीधी भर्ती का सुनहरा मौका: मनेंद्रगढ़ में 2 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू, 16 पदों पर होगा चयन
Next Article वैज्ञानिक तकनीक, वनीकरण के महत्व और भविष्य के लिए वनों के प्रबंधन पर विशेषज्ञों की चर्चा जीवन प्रकृति पर आधारित, राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास – मंत्री केदार कश्यप

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?