रायपुर। होली त्यौहार व आगामी ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 2-2 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन हटिया से 02 व 09 मार्च 2026 प्रत्येक सोमवार को दो फेरे के लिए चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 04 व 11 मार्च 2026 प्रत्येक बुधवार को दो फेरे के लिए चलेगी। इन स्पेशल ट्रेनों में 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 05 एसी-III, 02 एसी-III इकॉनमी, 02 एसी-II तथा 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगाँव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ियों की समय सारिणी
गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन हटिया से 02 व 09 मार्च 2026 (सोमवार) को शाम 16.20 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन मंगलवार को बिलासपुर में आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 02.55 बजे, प्रस्थान 03.00 बजे, दुर्ग आगमन 03.55 बजे, प्रस्थान 04.00 बजे, गोंदिया आगमन 05.48 बजे, प्रस्थान 05.50 बजे तथा बुधवार को 00.40 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 04 व 11 मार्च 2026 (बुधवार) को 05.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गुरुवार को गोंदिया स्टेशन आगमन 03.08 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे, दुर्ग आगमन 05.20 बजे, प्रस्थान 05.25 बजे, रायपुर आगमन 06.00 बजे, प्रस्थान 06.05 बजे, बिलासपुर में आगमन 07.45 बजे, प्रस्थान 08.00 तथा 18.00 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।




