ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी स्वच्छ, हरित, शिक्षित और सशक्त भारत की तस्वीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी स्वच्छ, हरित, शिक्षित और सशक्त भारत की तस्वीर

By Poonam Patel
Published: September 19, 2026
Share
सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
SHARE

रायपुर। सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और कला प्रतिभा के माध्यम से स्वच्छ, हरित, शिक्षित, सशक्त और विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों में साकार किया। बच्चों ने अपनी कलाकृतियों के जरिए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

विद्यार्थियों की कलाकृतियों में स्वच्छ भारत, पर्यावरण संरक्षण, बाल श्रम उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, सबके लिए शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल सेवाएं, अक्षय ऊर्जा और विकसित भारत-2047 जैसे विषय प्रमुखता से उभरकर सामने आए। रंगों और संदेशों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता, शिक्षा, समानता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक प्रयासों से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार की जा सकती है।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बनाया विषय

चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने जैसे विषयों को चित्रों में उकेरा। वहीं पेड़ लगाने, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया। कई कलाकृतियों में प्रदूषित और स्वच्छ पर्यावरण के बीच अंतर को दर्शाते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त की गई।

बाल अधिकार और शिक्षा का दिया संदेश

विद्यार्थियों ने बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हुए अपनी कलाकृतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि बच्चों के हाथों में मजदूरी के औजार नहीं, बल्कि किताब और कलम होनी चाहिए। पोस्टरों में प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने, बाल अधिकारों की रक्षा करने और शिक्षित समाज के निर्माण पर जोर दिया गया। बच्चों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज से बाल श्रम रोकने तथा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

रंगों में दिखाई विकसित भारत-2047 की परिकल्पना

विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर आधारित चित्रों में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, डिजिटल इंडिया, अक्षय ऊर्जा, महिला सशक्तिकरण, आधुनिक परिवहन, आर्थिक प्रगति और सबके लिए शिक्षा जैसे विषयों को स्थान दिया। सौर एवं पवन ऊर्जा, अंतरिक्ष अभियान, इलेक्ट्रिक वाहन, आधुनिक रेल और डिजिटल सेवाओं से जुड़े चित्रों के माध्यम से बच्चों ने आधुनिक, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील भारत का सपना प्रस्तुत किया।

गृहमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई: कहा……. हम सभी के लिए गौरव व हर्ष का दिन
जिले की सड़क सुरक्षा समिति कर रही बेहतर कार्य: ब्लैक स्पॉट व ग्रे स्पॉट में दुर्घटनाओं में आई कमी, मृत्युदर भी घटा
छत्तीसगढ़ में कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में सामने आए 20 से भी कम नए केस…. 16 जिलों में एक भी पॉजिटिव केस नहीं… संक्रमण दर 0.09 फीसदी
पत्रकारिता के आदर्श गुणों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें : राज्यपाल सुश्री उइके
बिहार में दिखा भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र का जलवा, निर्दलीय व भाजपा प्रत्याशी सहित हजारों लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के इस जिले में धंस गया रेलवे अंडरब्रिज, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
Next Article नवा रायपुर में विकसित हो रही 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, सीएम साय बोले- आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का बनेगी प्रमुख केंद्र

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?