ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय रोजगार मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने 216 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रीय रोजगार मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने 216 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
September 19, 2026
साइबर जागृति अभियान : एसटीएफ जवानों को मिला साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव हुए शामिल
September 19, 2026
नवा रायपुर में विकसित हो रही 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, सीएम साय बोले- आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का बनेगी प्रमुख केंद्र
September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश
नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी स्वच्छ, हरित, शिक्षित और सशक्त भारत की तस्वीर
September 19, 2026
छत्तीसगढ़ के इस जिले में धंस गया रेलवे अंडरब्रिज, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
September 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राष्ट्रीय रोजगार मेले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने 216 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

By Mohan Rao Published September 19, 2026
Share
SHARE

रायपुर। 20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत रायपुर केंद्र से 216 चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें 133 अभ्यर्थियों को समारोह में प्रत्यक्ष रूप से तथा 83 अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र जारी किए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

देशभर में आयोजित रोजगार मेले के 45 केंद्रों से 51,000 से अधिक नव-नियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी सेवा में प्रवेश को युवाओं के लिए राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण अवसर बताया और नव-नियुक्त कर्मियों से अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन आयकर विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि 22 अक्टूबर 2022 से शुरू हुए रोजगार मेले के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं संगठनों में अब तक लगभग 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें रोजगार सृजक बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे युवाओं के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के माध्यम से कारीगरों और छोटे कारोबारियों को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

सरकारी सेवा जनकल्याण का माध्यम बने

नवनियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए श्री तोखन साहू ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण में योगदान देने की जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा केवल कार्यालय की फाइलों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों से पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

रायपुर केंद्र में 133 प्रत्यक्ष और 83 वर्चुअल नियुक्तियां

रायपुर केंद्र से प्रत्यक्ष रूप से नियुक्त किए गए 133 अभ्यर्थियों में आयकर विभाग के 74, डाक विभाग के 22, रेलवे के 14, वित्तीय सेवा विभाग के 12, गृह मंत्रालय के 7, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 3 तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के 1 अभ्यर्थी शामिल हैं। वर्चुअल माध्यम से नियुक्त किए गए 83 अभ्यर्थियों में आयकर विभाग के 82 तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के 1 अभ्यर्थी शामिल हैं। समारोह में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न केंद्रीय विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, चयनित अभ्यर्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

साइबर जागृति अभियान : एसटीएफ जवानों को मिला साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव हुए शामिल

नवा रायपुर में विकसित हो रही 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, सीएम साय बोले- आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का बनेगी प्रमुख केंद्र

नन्हे हाथों ने रंगों से उकेरी स्वच्छ, हरित, शिक्षित और सशक्त भारत की तस्वीर

छत्तीसगढ़ के इस जिले में धंस गया रेलवे अंडरब्रिज, हजारों लोगों का संपर्क टूटा, गुणवत्ता पर उठे सवाल

सेवा संकल्प अभियान: ड्राइंग, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

Mohan Rao September 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साइबर जागृति अभियान : एसटीएफ जवानों को मिला साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, मंत्री गजेन्द्र यादव हुए शामिल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?