ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान के अवैध परिवहन पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक से 400 बोरी धान जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

धान के अवैध परिवहन पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक से 400 बोरी धान जब्त

By Mohan Rao Published January 7, 2026
Share
धान का अवैध परिवहन, 400 बोरी धान जब्त
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के सीजन में, सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने हेतु, धान के बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है। जिसे रोकने जिला प्रशासन व पुलिस अत्यंत सक्रिय है। प्रशासन व पुलिस की टीम के द्वारा अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए सरहदी रास्तों पर नाकाबंदी कर निरंतर पेट्रोलिंग भी की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी आरा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा बुधवार की सुबह 05.00 बजे अवैध रूप से धान परिवहन करते दो संदिग्ध ट्रकों से 400 बोरी में कुल 160 क्विंटल धान जब्त कर जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

दरअसल 7 जनवरी की सुबह लगभग 5 बजे चौकी आरा पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि  ग्राम केतार के पास दो ट्रक क्रमांक CG 04- NW – 7035 व CG 10- BP – 8723 में भारी मात्रा में धान लोड है। जिस पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा तत्काल ग्राम केतार के पास उक्त दोनों ट्रकों को घेरा बंदी कर रोका गया। पुलिस के द्वारा जब दोनों संदिग्ध ट्रकों की तलाशी ली गई तो प्रत्येक ट्रक में 200- 200 बोरी में 80- 80 क्विंटल धान लोड मिला।

पुलिस के द्वारा दोनों ट्रकों के ड्राइवरों से पूछताछ की तो  ट्रक क्रमांक CG 04- NW – 7035 के ड्राइवर ने अपना नाम लोमन साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम नहरडीह, जिला धमतरी का निवासी होना बताया व  ट्रक क्रमांक CG 10- BP – 8723 के चालक ने अपना नाम चन्द्र प्रकाश सोनवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी कोहरोदा मस्तूरी जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया। दोनों ट्रक चालकों ने बताया कि वे धान को झारखंड राज्य से लोड कर जशपुर ला रहे थे, पुलिस के द्वारा जब उक्त ट्रक चालकों से धान व मंडी टोकन से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों ट्रकों से कुल 400 बोरी में 160 क्विंटल धान को जब्त कर कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से अवैध धान परिवहन पर निरंतर निगाह बनाए हुई है, आरा क्षेत्रांतर्गत 02 ट्रक को धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है, जिससे 400 बोरी में 160 क्विंटल धान को जप्त कर, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की कार्यवाही जारी है। जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक अवैध धान परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,960 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी आरा सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विदवा सागर पैंकरा व आरक्षक बेलसाजर कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

Mohan Rao January 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा में 7 महिलाओं सहित 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 13 पर था 65 लाख का इनाम
Next Article वित्त मंत्री चौधरी ने मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट तैयारियों पर की चर्चा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?