ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामचंडी मंदिर की दानपेटी का तोड़ा ताला जेवरात सहित नगदी ले गये चोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

रामचंडी मंदिर की दानपेटी का तोड़ा ताला जेवरात सहित नगदी ले गये चोर

By @dmin
Published: June 12, 2022
Share
SHARE

महासमुंद। बसना गढफ़ुलझर स्थित प्रसिद्ध रणेश्वर रामचंडी मंदिर बीती रात अज्ञात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर नगदी रुपए सहित सोना चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। शनिवार सुबह चोरी की सूचना मिलते ही समिति के अध्यक्ष ने पुलिस थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है। बता दें कि आरोपी की हरकतें मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस निखिल रायखेचा का कहना है कि मंदिर में चोरी हुई है। पुलिस के अनुसार ग्राम नानकसागर निवासी व रामचंडी मंदिर संचालन समिति गढफुलझर के अध्यक्ष कमलचंद प्रधान ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शनिवार सुबह 7 बजे मंदिर के पुजारी प्रमोद प्रधान की सूचना पर मंदिर आकर देखा तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था एवं मंदिर के सामने दान पेटी भी टूटा हुआ था।

अंदर गर्भ गृह में रखे आलमारी का भी ताला टूटा था। उसमें रखे नथनी सोने का 3 नग, चैन वाला नथनी 1 नग एवं चांदी का मुकुट छोटा 2 नग, बड़ा 1 नग, चांदी का हार सोना कलर 1 नग, एक बड़ा नथनी एवं एक चम्मच कुल 15000, आलमारी में रखे 30000 व दान पेटी के 10000 रुपए कुल 55,000 रुपए को अज्ञात ने चोरी कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन आरोपी

मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मंदिर के अंदर तीन युवक प्रवेश किए हैं। इसके बाद तीनों ने अलग-अलग जगहों से सोने चांदी, नगदी रुपए व दान पेटी के रुपए को चोरी कर फरार हो गए। इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में लगी हुई है। आरोपियों ने यह वारदात गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को अंजाम दिया है।

विश्ववद्यिालय की कुलपति ने स्व. हेमचंद यादव को आजात शत्रु करार दिया, छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान का उल्लेख किया
चीन के साथ सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री की दो टूक, कहा- भारत अब कमजोर देश नहीं रहा
आप भारत गैस के कस्टमर्स हैं तो हाई और हैलो से करें सिलेंडर बुक: इन तीन तरीकों से हो सकती है आपकी बुकिंग
छत्तीसगढ़ मानसून सत्र: डेढ़ वर्षों में खनिज न्यास से दुर्ग में खर्च हुए 167.11 करोड़, अरूण वोरा के सवाल का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब
कोरोना अलर्ट: हवाई मार्ग के साथ रेल से छत्तीसगढ़ आने वालों के लिए 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होगी जरूरी…. बिना निगेटिव रिपोर्ट के आने वालों की होगी जांच, एसओपी के अनुसार रखे जाएंगे क्वारेंटाईन सेंटर या आइसोलेशन में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सोशल मीडिया बनेगा सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए हथियार…
Next Article सीएम बघेल ने छात्रावास भवन का किया लोकार्पण, कहा-कृषि के प्रति युवाओं में बढ़ रही रूचि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्थलगांव में 94 करोड़ 35 लाख रुपए के 156 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?