ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच मंदिरों को बनाया था निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, पांच मंदिरों को बनाया था निशाना

By Mohan Rao
Published: December 20, 2025
Share
मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाए
SHARE

भिलाई। शहर के अलग अलग मंदिरों में चोरी कर पुलिस की नाक में दम करने वाला चोर गिरोह आखिरकर पकड़ाया। छावनी, सुपेला व भिलाई नगर थाना क्षेत्र के मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी व एक खरीदार को गिरफ्तार किए गए है। आरोपी मध्यप्रदेश मुंगेली से हैं। पुलिस ने शनिवार को अलग अलग पांच मामलों का खुलासा किया। चोरी के आरोपी इससे पहले भी चोरी व रेप के मामले में बिलासपुर जेल की हवा खा चुके हैं।

दरअसल शहर में लगातार मंदिरों में चोरियों की घटनाएं सामने आ रही थी। चोर रात में मंदिर की दान पेटियों को तोड़कर नगदी व मंदिर के अन्य सामान चुरा रहे थे। हाल के दिनों में 7 अक्टूबर 2025 की रात फल मंडी पावर हाउस हनुमान मंदिर चोरी हुई। 5 नवंबर 2025 को सेक्टर 5 कंची कामाक्षी मंदिर, 14 दिसंबर 2025 को काली मंदिर सुपेला, 12 नवंबर 2025 को फरीद नगर दुर्गा मंदिर तथा 15-16 दिसंबर 2025 की रात सेक्टर 6 स्थित बालाजी मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया था।

भिलाई शहर में लगातार मंदिर में हो रही चोरी पुलिस के लिये चनौतीपूर्ण थी। लगातार हो रही चोरियों को ध्यान में रखकर स्थानीय स्तर पर चोरी की पृष्ठ भूमि के अपराधियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इस बीच सपना टाकिज पावर हाउस के पीछे दो लड़को के संबंध में जानकारी मिली कि यह रात में मुंगेली आरटीओ से रजिस्ट्रर्ड बाइक में घूमते है और दिन भर घर के अन्दर रहते है। संदेह के आधार पर दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम रामचंद राठौर निवासी गोरसी अनूपपुर मध्यप्रदेश तथा मुकेश जायसवात ग्राम जोगीपुर थाना तखतपुर जिला मुंगेली बताया।

इनकी बाइक होण्डा साइन सीजी 28 एल 4683 की तलाशी लेने पर मोटर सायकल की डिक्की में एक सब्बल मिला। आरोपियों से सघन पूछताछ करने पर रामचंद राठौर ने बताया कि वह पूर्व में करगी रोड कोटा की जेवलरी दुकान और बिलासपुर के मकानों में चोरी की घटना कर चुका है। पुलिस द्वारा पकड़ा भी गया था। जेल से जमानत पर छूटा है। मुकेश जायसवाल ने पूछताछ पर बताया कि यह थाना तखतपुर से दुष्कर्म के मामले में बिलासपुर जेल गया था। जेल में ही इसकी पहचान रामचंद राठौर से हुई थी। जेल से छूटने पर ये दोनों आकाश गंगा भिलाई फल मण्डी में हमाली करने लगे थे और सपना टाकिज पावर हाउस के पीछे पानी टंकी के पास किराये के मकान में रहते थे।

यहीं से दोनों ने मंदिरों में चोरी करने की योजना बनाई और मंदिरों की रेकी कर मंदिर में चोरी करने लगे। चोरी में प्राप्त चांदी का छत्र मुकुट मुखौटा, चांदी का चम्मच जिसे राम चंद राठौर ने अनूपपुर के ज्वेलर्स विकास सोनी का बेच दिया था। आरोपियों से पूछताछ पर फल मंडी पावर हाउस हनुमान मंदिर, सेक्टर कंची कमाक्षी मंदिर, काली मंदिर सुपेला, फरीद नगर दुर्गा मंदिर सहित 5 मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त बाईक होण्डा साईन सीजी 28 एल 4683, एक सब्बल, एक मोबाइल, एक टेबलेट एवं सिक्का 4493 रुपए, 2200 रुपए नोट कुल रकम 6693 जब्त किया। पुलिस ने अनूपपुर निवासी ज्वेलर विकास सोनी से मंदिर से चोरी किये गये चांदी के जेवर जुमला कीमती लगभग 2 लाख का समान जब्त किया है। मामले में आरोपी रामचंद राठौर, मुकेश जायसवाल एवं विकास सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

राजधानी में चोरो का उत्पात: सेजबहार इलाके के फर्नीचर शोरूम में चोरी के बाद लगाई आग…. सारा सामान जलकर खाक…. आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
नई सोच के साथ 25 एकड़ में बहुफसली लेकर बने उन्नत किसान
Let’s Collab Chhattisgarh: क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया जोश
3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों में नई उमंग – उपार्जन केंद्रों में सुगम, पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा विश्वास
दीवानगी: ‘तुम लोग मैच देखो, मैं प्रीति जिंटा को देखने आया हूं’, पोस्टर लेकर लखनऊ के इकाना पहुंचा फैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन माह के भांजे की हत्या, जशपुर में मामा ने टांगी के हत्थे से किया था वार, पुलिस ने भेजा जेल
Next Article छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों का युक्तियुक्त निर्धारण, पारदर्शिता और सरलता की दिशा में बड़ा कदम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?