ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन अंकुश : दुष्कर्म के आरोपी को गोवा से ढूंढ लाई पुलिस…. भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentCrimeFeaturedJashpur

ऑपरेशन अंकुश : दुष्कर्म के आरोपी को गोवा से ढूंढ लाई पुलिस…. भेजा जेल

By Mohan Rao
Published: December 4, 2025
Share
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले बदमाश को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म के कारण नाबालिग प्रैग्नेंट हो गई थी जिससे यह पूरा मामला खुला। इसके बाद से ही आरोपी फरार था। लंबी तलाश के बाद आरोपी का सुराग मिला और जशपुर पुलिस की एक टीम गोवा पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और जशपुर वापस ले आई। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। मामला थाना बागबहार क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर 2025 को थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिक बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि नाबालिक बालिका की चाची ने बताया था कि  उसकी बेटी को मासिक धर्म नहीं आ रहा है। नाबालिग से पूछने पर उसने बताया कि गांव का ही व्यक्ति 52 वर्षीय मिलराम तिर्की ने जंगल में बकरी चराने के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म किया था। लोक लाज के भय से नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई। जब वह गर्भवती हो गई तो यह बात पता चली है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्ट पर तत्काल थाना बागबहार में आरोपी मिलराम तिर्की के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (1), व 4 पॉस्को एक्ट के तहत है अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। व नाबालिक पीड़ित बालिका का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया था। आरोपी मिलराम तिर्की घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर भी पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

गोवा में छिपा था आरोपी
इसी दौरान पुलिस को अपने सक्रिय मुखबिर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त आरोपी मिलराम तिर्की गोवा राज्य के थाना फतोड़ा क्षेत्र में है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर गोवा रवाना किया गया। थाना फातोड़ा क्षेत्र के मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से आरोपी मिलराम तिर्की को स्थानीय पुलिस की मदद से हिरासत में लेकर वापस लाया गया। मिलराम तिर्की उक्त रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मिलराम तिर्की के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई
बता दें एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में फरार आरोपियों को पकड़ने जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश निरन्तर जारी है। अभियान के तहत जशपुर पुलिस  विशेष अभियान चला कर, फरार आरोपियों की धर पकड़ कर रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को गोवा राज्य से पकड़ने में सफलता मिली है। एसएसपी ने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस गोवा से ढूंढ कर लाई है, महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा। कार्रवाई में  आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, आरक्षक पवन पैंकरा, अभय खेस व घनश्याम प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

केजरीवाल को नहीं मिली अंतरिम जमानत, कल करना होगा सरेंडर… 5 जून को आएगा फैसला
राजीव युवा मितान क्लब युवाओं को सशक्त बनाने का माध्यम: मंत्री उमेश पटेल
ICHRRF में विशेष सुनवाई: कश्मीरी पंडितों की हत्याओं को माना नरसंहार, दोषियों को जघन्य अपराध की सजा देने का आह्वान
राजिम कुंभ कल्प समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय, छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को किया नमन
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं टीकाकरण में निभा रही हैं महती भूमिका, रजिस्ट्रेशन से लेकर वेरीफिकेशन तक का कर रही है काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध रूप से धान बेचने काम कर रहा संगठित गिरोह, एमसीबी में एक कोचिया गिरफ्तार
Next Article कृषक दिनेश ने आसानी से बेचा अपना धान, खरीदी केन्द्र की बेहतर व्यवस्था पर जताई खुशी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?